Russia: जानिए राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन की बेटियों के बारे में, एक रिसर्चर तो एक अरबपति

मॉस्‍को। कोरोना वायरस की वैक्‍सीन बनाने में रूस, अमेरिका और ब्रिटेन से बाजी मार गया है। मंगलवार को राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन ने ऐलान किया कि उनके देश ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्‍सीन तैयार कर ली है। इस वैक्‍सीन को रूस ने स्‍पूतनिक V नाम दिया है। अपनी सरकार के सदस्‍यों को वैक्‍सीन के बारे में जानकारी देते समय ही राष्‍ट्रपति ने बताया कि उनकी एक बेटी को पहले ही वैक्‍सीनेट किया जा चुका है। पश्चिमी मीडिया अब इस बात पर आशंका जता रहा है कि हो सकती है कि पुतिन की बेटियों का जान-बूझकर वैक्‍सीन का पहला इंजेक्‍शन दिया गया हो।

Recommended Video

    Russia Corona Vaccine : Vladimir Putin बोले- दुनिया की पहली वैक्सीन बेटी को दी गई | वनइंडिया हिंदी
    दो बेटियों के पिता पुतिन को है उन पर नाज

    दो बेटियों के पिता पुतिन को है उन पर नाज

    अपनी पहली शादी से राष्‍ट्रपति पुतिन दो बेटियों 35 साल की मारिया और 34 साल की कटरीना के पिता हैं। मंगलवार को पुतिन ने जब कहा, ''अगर मैं यह कहूं कि मेरी बेटी प्रयोग का हिस्‍सा है तो गलत नहीं होगा,' तो उनकी बेटियां फिर से खबरों में आ गईं। कोरोना वायरस की पहली वैक्‍सीन का पहला डोज हासिल करने वाली उनकी बेटी कौन सी है, यह अभी तक पता नहीं लग सका है। पुतिन की दोनों बेटियां अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हैं और अक्‍सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उनकी बड़ी बेटी मारिया रूस में ही रहती हैं। राष्‍ट्रपति पुतिन ने एक बार कहा था कि उनकी बेटियां कोई स्‍टार किड्स नहीं हैं। उन्‍होंने बताया कि उनकी बेटियां राजनीति और बिजनेस से दूर हैं और अपनी-अपनी जिंदगी को एंज्‍वॉय कर रही हैं।

    बड़ी बेटी मारिया है बायोलॉजिस्‍ट

    बड़ी बेटी मारिया है बायोलॉजिस्‍ट

    बताया जाता है कि वह एक बॉयोलॉजिस्‍ट और रिसर्चर हैं, इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उन्‍हें ही दुनिया की पहली कोरोना वैक्‍सीन का इंजेक्‍शन दिया गया। मारिया बहुत ही इंट्रोवर्ट हैं और अपनी बहन केटरीना के मुकाबले सिर्फ अपने तक ही सीमित रहती हैं। मारिया ने सेंट पीट्सबर्ग की स्‍टेट यूनिवर्सिटी से बायोलॉजी की पढ़ाई की है और मॉस्‍को स्‍टेट यूनिवर्सिटी से मेडिसन में ग्रेजुएट हैं। वह फिलहाल मॉस्‍को के एंडोक्रिनोलॉजी रिसर्च सेंटर से पीएडी की पढ़ाई कर रही हैं। कहते हैं कि वह राष्‍ट्रपति पुतिन को जेनेटिक इंजीनियरिंग में सलाह देने का काम करती हैं।

    बिलियन डॉलर की मालकिन छोटी बेटी

    बिलियन डॉलर की मालकिन छोटी बेटी

    रूस की मीडिया के मुताबिक पुतिन की छोटी बेटी कटरीना थेकोनोवा रूस में जारी 1.7 बिलियन डॉलर के एक प्रोजेक्‍ट की मालकिन हैं। बताया जाता है कि उनकी शादी रूस के बैंक रोशिया बैंक के मालिक के बेटे से हुई हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि कटरीना दो बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।पुतिन की छोटी बेटी कटरीना को डांसिग डॉल कहा जाता है और वह डांस की दिवानी हैं। इसके अलावा वह मॉस्‍को स्‍टेट यूनिवर्सिटी में फैकल्‍टी भी हैं और कभी -कभी कॉलम भी लिखती हैं। कटरीना अपनी दादी के नाम का प्रयोग अपने नाम के साथ करती हैं।

    स्‍टार किड्स मानने से किया इंकार

    स्‍टार किड्स मानने से किया इंकार

    पुतिन के मुताबिक उन्‍हें अपनी बेटियों पर नाज हैं। अप्रैल 2014 में राष्‍ट्रपति पुतिन का पत्‍नी ल्‍यूडमिला से तलाक हो गया था। इसी वर्ष अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि उनका शेड्यूल इतना व्‍यस्‍त रहता है कि वह सिर्फ एक माह में दो बार ही अपनी बेटियों से मिल पाते हैं।पुतिन की मानें तो उनकी बेटियों ने रूस में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है और दोनों रूस में ही रहती हैं। घर में तीनों की मुलाकात होती है। वर्ष 2014 में जब यूक्रेन संकट के दौरान मलेशिया का एक पैसेंजर जेट हादसे का शिकार हो गया था तब खबरें आई थीं कि मारिया को नीदरलैंड स्थित उनका घर छोड़ देने का आदेश दिया गया था।

    पुतिन देते हैं सुरक्षा कारणों का हवाला

    पुतिन देते हैं सुरक्षा कारणों का हवाला

    राष्‍ट्रपति पुतिन ने साल 2015 में अपने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि उनकी दोनों बेटियां तीन यूरोपियन भाषाओं में निपुण हैं। साथ ही वह यह कहते हैं कि सुरक्षा कारणों की वजह से वह बेटियों के बारे में और जानकारी नहीं दे सकते हैं। पुतिन की बेटी कटरीना जिस प्रोजेक्‍ट से जुड़ी हैं, उस पर यह आरोप भी लगा है कि उस प्रोजेक्‍ट को सरकार की ओर से मदद दी जा रही है। हालांकि हर बार इन खबरों से पुतिन ने इंकार कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+