राष्ट्रपति पुतिन के इस कदम से बढ़ेगा ओबामा का ब्लड प्रेशर
मॉस्को। आईएसआईएस के खिलाफ जारी लड़ाई में रोज नए टिवस्ट और टर्न आ रहे हैं। लेकिन अब जो टिवस्ट आया है उससे अमेरिका और राष्ट्रपति बराक ओबामा के होश उड़ सकते हैं। जी हां, रूस ने फैसला किया है कि वह आईएसआईएस के खिलाफ इसके दुश्मन तालिबान की मदद लेगा।

निश्चित तौर पर यह खबर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाली है क्योंकि जहां एक ओर अमेरिका तालिबान पर हमले कर रहा है तो वहीं रूस इसके साथ हाथ मिला लिया है।
सीएनएन की ओर से आई एक रिपोर्ट में रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा के हवाले से लिखा है कि तालिबान और रूस के बीच सिर्फ आईएसआईएस से जुड़ी इंटेलीजेंस शेयरिंग को लेकर ही डील हुई है।
पिछले दिनों एक अमेरिकी कमांडर ने कांग्रेस का बताया था कि आईएसआईएस ने अब अफगानिस्तान में मजबूत पकड़ बना ली है। यहां पर आईएसआईएस के करीब 3000 लड़ाके मौजूद हैं।
जब से रूस ने सीरिया में हमले शुरू किए हैं अमेरिका उस पर विरोधियों को निशाना बनाकर मासूमों को मारने का आरोप लगाता रहा है।
आपको बता दें कि अफगानिस्तान में एक बार फिर से तालिबान हावी होने की कोशिशों में लगा है। पिछले दिनों उसने दक्षिण हेलमंद के एक शहर संगीन पर कब्जा कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications