राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित 999 हस्तियों के रूस में एंट्री पर पुतिन ने लगाया बैन, डोनाल्ड ट्रंप का क्या हुआ ?

मास्को, 22 मईः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के तीन महीने पूरे होने वाले हैं। इस बीच रूस और अमेरिका के बीच संबंध और कड़वे होते जा रहे हैं। पश्चिमी देशों द्वारा पुतिन के कई करीबियों के यूरोप व अमेरिका में दाखिल होने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अब इस कड़ी में रूस ने आगे बढ़कर अमेरिका के कुल 963 तथा कनाडा के 26 हस्तियों के रूस में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नामों की इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चर्चित अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन सहित कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भी नाम शामिल है।

लिस्ट में शामिल हैं 999 हस्तियां

लिस्ट में शामिल हैं 999 हस्तियां

रूस ने शनिवार को अपनी नई 'स्टॉप लिस्ट' प्रकाशित की है जिसमें कुल 963 अमेरिकी अधिकारियों और चर्चित हस्तियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस सूची में अधिकांश अमेरिकी सीनेटर और प्रतिनिधि सभा के सदस्य, पूर्व और वर्तमान सरकारी अधिकारी, पत्रकार, सैन्यकर्मी, अधिवक्ता, नागरिक, सीईओ के नाम शामिल हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर यह सूची जारी की गई है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस बात पर जोर देते हैं कि वॉशिंगटन द्वारा हमारे साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार किया गया है। इसके एवज में हम ये लिस्ट जारी कर रहे हैं।

कुछ मृत व्यक्तियों के नाम भी शामिल

कुछ मृत व्यक्तियों के नाम भी शामिल

इस लिस्ट में शामिल कोई भी व्यक्ति भविष्य में कभी भी रूस में प्रवेश नहीं कर सकता है। नामों की इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, पेंटागन लॉयड ऑस्टिन, सीआईए प्रमुख विलियम बर्न्स सहित मशहूर हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन का नाम भी शामिल हैं। आश्चर्य बात ये है कि इस लिस्ट में कुछ मृत व्यक्ति के नाम भी शामिल हैं। लंबे समय तक एरिजोना के सीनेटर जॉन मैक्केन और रक्षा खुफिया एजेंसी के उप निदेशक मेलिसा ड्रिस्को, जिनकी 2018 में मृत्यु हो गई थी उनका नाम भी इस लिस्ट में है।

डोनाल्ड ट्रम्प हैं लिस्ट से बाहर

डोनाल्ड ट्रम्प हैं लिस्ट से बाहर

रूस ने हॉलीवुड को भी निशाना बनाया है। रूस की इस प्रतिबंधित सूची की लिस्ट में चर्चित अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन और और फिल्म निर्माता रॉब रेनर का नाम भी शामिल हैं। इसके साथ ही दिलसच्प बात ये है कि इस लिस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप शामिल नहीं हैं। अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रतिबंध में शामिल नहीं होने की सूचना दी है।

कनाडा के पीएम ट्रूडो भी शामिल

कनाडा के पीएम ट्रूडो भी शामिल


इसके साथ ही शनिवार को रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा की गई अलग घोषणा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो, कनाडाई वायुसेना के कमांडर एरिक जीन केनी सहित 26 कनाडाई लोगों के नामों की भी प्रतिबंधित सूची में डालने की घोषणा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+