रूस के तिमोवस्कॉय में 5 मंजिला इमारत में हुआ भीषण विस्फोट, 9 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस घटना के बारे में गवर्नर ने शनिवार को कहा है कि रूस के प्रशांत द्वीप के सखालिन में एक पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक आंशिक रूप से गिर गया।

रूस यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine Conflict) ने लाखों जिंदगियों को तबाह करके रख दिया है। वहीं, जंग के बीच शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी सखालिन द्वीप (Far Eastern Sakhalin Island) पर तिमोवस्कॉय (Tymovskoye) में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में गैस विस्फोट होने की खबर है। इस धमाके में 9 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। रूसी समाचार एजेंसी TASS ने इस बात की जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि आज सुबह मॉस्को के समयानुसार करीब 5:03 बजे शक्तिशाली विस्फोट में नौ लोग मारे गए हैं। एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

photo

गैस विस्फोट
जानकारी के मुताबिक रूस के सखालिन आइलैंड की एक इमारत में गैस विस्फोट हुआ। इस विस्फोट की वजह अपार्टमेंट ब्लॉक गिर गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। खबर के मुताबिक, मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस घटना के बारे में गवर्नर ने शनिवार को कहा है कि रूस के प्रशांत द्वीप के सखालिन में एक पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक आंशिक रूप से गिर गया।

इमारत के मलबे में दबने से 9 लोगों की मौत
इमारत के मलबे में दबने से 9 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स अब भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।घटना के मद्देनजर आपातकालीन सेवाएं जारी कर दी गई हैं। रूस की समाचार एजेंसियों ने बताया कि इमारत में धमाका गैस विस्फोट की वजह से हुआ है।

गैस सिलेंडर फटने से हुआ विस्फोट
TASS न्यूज एजेंसी ने आपातकालीन सेवाओं से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा है कि ये विस्फोट गैस सिलेंडर के फटने से हुआ है। धमाका काफी जबरदस्त था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सिलेंडर खाना पकाने वाले गैस का हो सकता है। घटना की पूरी पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+