Ebola Virus की वैक्सीन हो गई तैयार! किसने की इजाद और कैसे मिलेगी? कितनी असरदार?

Ebola Virus: जहां दुनिया एक तरफ इबोला वायरस (Ebola Virus) के डर में जी रही है तो वहीं दूसरी तरफ अफ्रीकी देशों में इसे लेकर हाहाकार मचा हुआ है। अभी तक के डेटा के मुताबिक सेंट्रल एशिया में 241 लोग इससे जान गंवा चुके हैं जबकि इससे कितने प्रभावित हैं, कुछ पता नहीं। ये वायरस कोरोना जैसी तेजी से फैल रहा है लेकिन उससे बड़ा खतरा है इसका मृत्यु दर, जहां इसमें 50 प्रतिशत संभावना है कि इससे संक्रमित व्यक्ति की मौत हो सकती है, जो कोरोना में 2 प्रतिशत तक थी। इसी बीच एक राहत भरी खबर आ रही है।

इबोला की वैक्सीन तैयार- रूस का दावा

इसी बीच रूस से एक बड़ी खबर सामने आई है। रूसी वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस के एक नए स्ट्रेन के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है। यह वैक्सीन खास तौर पर Bundibugyo (बंडिबुग्यो) स्ट्रेन से सुरक्षा देने में सक्षम बताई जा रही है।

किसने किया दावा?

यह स्ट्रेन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में फैल रहा है और वहां के हालात को और गंभीर बना रहा है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको (Mikhail Murashko) ने इस वैक्सीन की घोषणा की है। इस बात की पुष्टि दक्षिण अफ्रीका में स्थित रूस की एंबेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए की। एंबेसी ने कहा कि रूसी वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वैक्सीन DRC में फैल रहे Bundibugyo स्ट्रेन के प्रकोप से सुरक्षा दे सकती है। हालांकि ये कब तक मिलेगी और मार्केट में इसका स्टॉक कब आएगा इसमें अभी समय लग सकता है।

क्या है Bundibugyo स्ट्रेन?

इबोला एक वायरल हेमोरेजिक फीवर (Viral Hemorrhagic Fever) है, जो अलग-अलग स्ट्रेन्स के जरिए फैलता है। Bundibugyo स्ट्रेन को इबोला के सबसे दुर्लभ और खतरनाक रूपों में से एक माना जाता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों, संक्रमित सतहों या संक्रमित जानवरों के संपर्क से फैलता है। इसकी मृत्यु दर भी काफी ज्यादा मानी जाती है।

Delhi Gymkhana के बाद Mumbai के Breach Candy का नंबर? 1 Cr की मेंबरशिप, शशि थरूर को नहाते हुए निकाला था बाहर
Delhi Gymkhana के बाद Mumbai के Breach Candy का नंबर? 1 Cr की मेंबरशिप, शशि थरूर को नहाते हुए निकाला था बाहर

अभी तक कोई आधिकारिक इलाज या वैक्सीन नहीं

फिलहाल सबसे बड़ी चिंता यह है कि Bundibugyo स्ट्रेन के लिए कोई भी आधिकारिक तौर पर मंजूर वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है। ऐसे में रूस द्वारा नई वैक्सीन विकसित करने का दावा पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। हालांकि इसकी प्रभावशीलता और अंतरराष्ट्रीय मंजूरी को लेकर अभी और वैज्ञानिक परीक्षण और समीक्षा की जरूरत होगी।

Pakistan Eid: 'अंदरूने मुल्क' में आसमान पर पहुंचा टमाटर-प्याज-आटे का भाव, कहां से लाएं बकरा-कैसे मनाएं ईद?
Pakistan Eid: 'अंदरूने मुल्क' में आसमान पर पहुंचा टमाटर-प्याज-आटे का भाव, कहां से लाएं बकरा-कैसे मनाएं ईद?

अफ्रीका में तेजी से फैल रहा इबोला

अफ्रीकी देशों में इबोला के अलग-अलग स्ट्रेन के कारण स्थिति और ज्यादा गंभीर होती जा रही है। खासकर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में मामलों ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इन देशों में वायरस तेजी से फैल रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी खतरे का माहौल बन गया है।

WHO ने घोषित की इमरजेंसी (PHEIC)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 17 मई को DRC और युगांडा में इबोला के प्रकोप से Public Health Emergency of International Concern- PHEIC घोषित की है। यह ऐलान International Health Regulations (IHR), 2005 के तहत की गई है। इसका मतलब है कि WHO इस स्थिति को ग्लोबल हेल्थ के लिए गंभीर खतरा मान रहा है।

किन देशों पर सबसे ज्यादा खतरा?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, DRC और युगांडा के आसपास के देशों में संक्रमण फैलने का जोखिम ज्यादा है। विशेष रूप से South Sudan जैसे देशों को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा गया है क्योंकि वहां वायरस के फैलने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।

भारत को कितना खतरा?

भारत अभी इबोला के खतरे से बाहर है। 27 मई को युगांडा से बंग्लुरू आई एक महिला में इसके लक्षण जरूर दिखे हैं, जिसके बाद उसे क्वारंटाइन कर दिया है। उसके सेंपल की जब प्राथमिक जांच की गई तो उसमें इबोला वायरस नहीं मिला है। जबकि आगे की जांच के लिए उसके सेंपल पुणे की बड़ी लैब में भेजे गए हैं। अगर सैंपल निगेटिव आते हैं तो फिर महिला को सामान्य मरीज मानकर इलाज किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+