IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

IND vs ZIM, India T20I squad for Zimbabwe announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। आगामी 23 जुलाई से शुरू हो रहे इस दौरे के लिए सीनियर चयन समिति ने अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

नए खिलाड़ियों को टीम में मिली एंट्री (IND vs ZIM, India T20I squad for Zimbabwe announced)

टीम में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावित करने वाले कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है, जिनमें हाल ही में डेब्यू करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। चयनकर्ताओं ने भविष्य की टीम तैयार करने के विजन के साथ इस स्क्वाड में कई नए और अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए यश ठाकुर और अशोक शर्मा को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

IND vs ZIM 1

इसके अलावा प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और हर्ष दुबे जैसे युवाओं को भी इस दौरे के लिए चुना गया है। रफ्तार के सौदागर मयंक यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह की मौजूदगी टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी संतुलन को मजबूत करती है। वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी फिरकी विभाग की अगुवाई करते नजर आएंगे।

FIFA World Cup बना Love Cup! स्टेडियम में धड़ाधड़ मैच हो रहा टिंडर, लोगों को फटाफट मिल रहे पार्टनर
FIFA World Cup बना Love Cup! स्टेडियम में धड़ाधड़ मैच हो रहा टिंडर, लोगों को फटाफट मिल रहे पार्टनर

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की पूरी टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

I<strong>ND vs ENG: हार से बौखलाए कप्तान अय्यर! अगले मैच की प्लेइंग-11 से इन 3 बड़े स्टार्स की छुट्टी तय?</strong>
IND vs ENG: हार से बौखलाए कप्तान अय्यर! अगले मैच की प्लेइंग-11 से इन 3 बड़े स्टार्स की छुट्टी तय?

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम इस दौरे पर सभी तीनों मुकाबले जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के ऐतिहासिक हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेलेगी। यह सीरीज महज चार दिनों के भीतर संपन्न होगी।

IND vs ENG: प्लेइंग-XI से बाहर होने के बाद गौतम गंभीर और संजू सैमसन के बीच क्या बात हुई? VIDEO
IND vs ENG: प्लेइंग-XI से बाहर होने के बाद गौतम गंभीर और संजू सैमसन के बीच क्या बात हुई? VIDEO
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+