Mumbai Weather: मुंबई-ठाणे में ऑरेंज अलर्ट, तूफानी हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, BMC ने जारी की एडवाइजरी

Mumbai Weather Today: मुंबई में मॉनसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी द्वारा 7 जुलाई को शहर में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने एक बड़ा कदम उठाया है।

प्रशासनिक आदेश के अनुसार, मंगलवार यानी 7 जुलाई को मुंबई के सभी सरकारी, नगर निगम और निजी स्कूल तथा कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला लगातार हो रही बारिश और सड़कों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी या सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना न करना पड़े।

Mumbai Weather

मुंबई में तूफानी हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप ले सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के अंधेरी, मरीन ड्राइव और वसई-वीरार समेत अन्‍य कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

हवाई से लेकर रेल और सड़क यातायात हुआ प्रभावित

पिछले कुछ दिनों से मुंबई में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। स्थानीय रेलवे और बस सेवाओं पर भी इसका आंशिक असर पड़ा है। इसके अलावा हवाई मार्ग भी प्रभावित हुआ है। इंडिगो और एयरइंडिया समेत अन्‍य कई एयरलाइंस को अपनी कई फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी है।

हाईटाइड ने बढ़ाई मुश्किल

वहीं मुंबई की भौगोलिक स्थिति और यहां की ड्रेनेज व्यवस्था के चलते भारी बारिश के दौरान पानी का निकलना एक गंभीर चुनौती बन जाता है। विशेष रूप से हाई टाइड यानी समुद्र में ऊंची लहरें उठने के समय यदि भारी बारिश होती है, तो जलभराव की समस्या दोगुनी हो जाती है। मौसम विभाग ने इसी खतरे को भांपते हुए नागरिकों को तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है

स्कूल-कॉलेज बंद

प्रशासन के लिए छात्रों और शैक्षणिक स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। भारी बारिश के दौरान अक्सर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलभराव वाले रास्तों पर हादसों की आशंका बढ़ जाती है, जिसे टालने के लिए नगर निगम और राज्य सरकार ने एहतियातन छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया है।

यह आदेश केवल सरकारी स्कूलों पर ही नहीं, बल्कि सभी निजी और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों पर भी समान रूप से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने सभी प्राचार्यों और स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दिए हैं कि वे अभिभावकों तक इस संदेश को समय रहते पहुंचा दें ताकि सुबह के समय किसी भी छात्र को घर से बाहर न निकलना पड़े।

BMC ने जारी की एडवाइजरी

बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी ने इस आपात स्थिति को देखते हुए मुंबईकरों के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। बीएमसी ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक कोई बहुत जरूरी काम न हो, तब तक लोग घरों से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से जलभराव वाले सबवे और उन सड़कों पर जाने से कड़ाई से मना किया गया है जहां पानी का बहाव तेज हो सकता है।

नगर निगम ने अपनी इस एडवाइजरी में लोगों से जर्जर इमारतों, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के पास खड़े न होने की अपील की है। तेज हवाओं के कारण पेड़ों के गिरने या बिजली के खंभों से करंट फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। बीएमसी की आपदा प्रबंधन इकाइयां और आपातकालीन टीमें किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चौबीसों घंटे तैनात हैं।

मुंबई वासियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से ही मौसम के ताजा अपडेट हासिल करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन करें। आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए बीएमसी के हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किया जा सकता है।

Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक मौसम खराब, 17 राज्यों में Rain Alert, मुंबई का क्या है अपडेट?
Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक मौसम खराब, 17 राज्यों में Rain Alert, मुंबई का क्या है अपडेट?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+