रूस ने भीषण बमबारी में रातों रात यूक्रेन के पावर प्लांट को किया तबाह, अमेरिकी पैकेज मिलने भड़के पुतिन?
Russia attacks Ukrainian energy infrastructure: यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है, कि रूस की रातभर की भीषण बमबारी में यूक्रेन का एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लाट तबाह हो गया है। अधकारियों का कहना है, रूस ने बड़े पैमाने पर ये हमला किया था।
रूस ने यूक्रेनी एनर्जी प्लांट को उस वक्त निशाना बनाया है, जब अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की है। यूक्रेन के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया है, कि रूसी बैराज में कम से कम चार बिजली स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उनका कहना है, कि कम से कम 34 मिसाइले बिलली स्टेशन पर गिरी हैं।

24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के खिलाफ 'सैन्य अभियान' शुरू करने के बाद से रूस ने यूक्रेन के रेलवे और ऊर्जा बुनियादी ढांचे सहित परिवहन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर को खतरनाक तरीके से तबाह किया है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं, कि यूक्रेन को बहुत जल्द पश्चिमी देशों से हथियारों की एक बड़ी खेप मिलने वाली है और उससे पहले रूस ने ये हमला किया है। इससे पहले भी, रूस ने यूक्रेनी रेलवे स्टेशनों और पटरियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है, ताकि सैनिकों तक इन आपूर्ति को पहुंचाना मुश्किल हो जाए।
वहीं, बढ़ते रूसी हमलों के बीच, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन के पश्चिमी भागीदारों से रूसी हमलों को बेअसर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा वायु रक्षा प्रणाली प्रदान सौंपने का आग्रह किया है।
कई महीनों के बाद सबसे भीषण हमला
समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है, कि कई महीनों के बाद रूस ने इतना भीषण हमला किया है और रूस की ये बमबारी रातभर चली है। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा है, कि हमले में 34 मिसाइलें शामिल थीं और जिनमें से 21 को मार गिराया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है, कि यूक्रेन के कम से कम तीन क्षेत्रों में ऊर्जा सुविधाएं तबाह हुईं, जिनमें देश के पश्चिमी हिस्से में ल्वीव और इवानो-फ्रैंकिव्स्क शामिल हैं, जो देश के पूर्वी हिस्से के युद्धक्षेत्रों से सैकड़ों मील दूर हैं।
वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अलग से एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा, कि "रात भर में 34 रूसी मिसाइल हमले किए गये हैं, जिनमें से हम कुछ को मार गिराने में कामयाब रहे। लेकिन, दुनिया के पास हर वो मौका है, कि वो हमारी मदद करें, ताकि हम हर मिसाइल को मार गिराने में कामयाब हों।"
यूक्रेनी रिपोर्ट में कहा गया है, कि रूसे के भीषण हमले में बिजली के "उत्पादन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा" नष्ट हो गया है और पूरे देश में बिजली ब्लैकआउट शुरू हो गया है। एएफपी के मुताबिक, डीटीईके पावर ऑपरेटर ने कहा है, कि उसके चार थर्मल पावर प्लांटों के उपकरण "गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त" हो गए हैं।
वहीं, अधिकारियों ने लोगों और व्यवसायों से अपनी बिजली की खपत को सीमित करने का आग्रह किया और उन्हें शाम 7-10 बजे के बीच केतली, इस्त्री और वॉशिंग मशीन जैसे ज्यादा बिजली का उपयोग करने वाले उपकरणों का उपयोग करने से बचने के लिए कहा है।
यूक्रेन ने भी किया है रूसी तेल संयंत्रों पर हमला
एक तरफ जहां रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है, वहीं यूक्रेन ने भी रूस के अंदर रात भर हमले किए हैं। एक यूक्रेनी सूत्र ने एएफपी को बताया है, कि उनके ड्रोन ने दक्षिणी रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में दो रूसी तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया है।
यूक्रेन के आधिकारिक सूत्र ने कहा है, कि "यूक्रेनी ड्रोन ने इल्स्की और स्लोवेन्स्की रिफाइनरियों पर हमला किया है और ये रूस की प्रमुख तकनीकी सुविधाएं हैं।"
रिपोर्ट में रूसी सरकार के हवाले से कहा गया है कि यूक्रेन ने शुक्रवार की रात क्रास्नोडार क्षेत्र पर अपने अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा गया है, कि "वायु सुरक्षा बलों ने क्रास्नोडार क्षेत्र के क्षेत्र में 66 और क्रीमिया प्रायद्वीप पर दो यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications