अमेरिका का दावा आईएसआईएस की आड़ में ईरान को निशाना बना रहा रूस

मॉस्‍को। सीरिया में जब से रूस ने आईएसआईएस के खिलाफ हमले शुरू किए हैं तब से ही अमेरिका के साथ उसके रिश्‍तों में और तल्‍खी आ गई है। अमेरिका का दावा है कि रूस ने ईरान पर अपनी चार मिसाइलें दागी हैं जबकि रूस ने इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से साफ इंकार कर दिया है।

russia-attacking-isis-in-syria-650

रूस ने कैस्पियन सागर से सीरिया पर दागी गई मिसाइलों के ईरान में गिरने से इंकार किया है। कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि कैस्पियन सागर से दागी गईं चार रूसी मिसाइलें ईरान में गिरी हैं। अधिकारियों की मानें तो इन मिसाइलों से कुछ नुकसान भी हुआ है लेकिन उन्‍हें इसकी स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है।

वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने इन रिपोर्टों का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा है कि कैस्पियन सागर से दागी गई सभी मिसाइलें निशाने पर लगी हैं। रूस ने बुधवार को दावा किया था कि उसने उत्तरी पश्चिमी सीरिया में आईएस के ठिकानों पर 26 मिसाइलें दागीं हैं।

अमेरिका के अलावा नाटो भी रूस की इस कार्रवाई से काफी परेशान है। नाटो ने सीरिया में रूस के बढ़ते दखल के बाद अपने सहयोगी देशों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।नाटो यहां में तेजी से अपनी आर्मी को तैनात करने की क्षमता बढ़ा रहा है।

पश्चिमी देशों रूस पर आरापे लगा रहे हैं कि रूस हवाई हमलों में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के विद्रोहियों को निशाना बना रहा है। रूस इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि उसके निशाने पर आईएसआईएस और अन्य आतंकी समूह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+