क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की खबरों का रूस ने किया खंडन

रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव देने की बात से इनकार किया है। भारत ने भी पाकिस्ताने के दावे का खंडन किया है।

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

दिल्ली। पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर दुनिया के सामने आया है। भारत के साथ लंबे समय से चल रहे कश्मीर जैसे विवादित मुद्दों पर रूस की मध्यस्थता की पेशकश पर आई रिपोर्टों के बाद पाकिस्तान ने इसका स्वागत किया था। अब रूस ने मध्यस्थता की पेशकश वाली खबरों को खारिज कर दिया है और पाकिस्तानी मीडियो में चल रही खबरों का खंडन किया है।

<strong>Read Also: पाक को यूरोपियन संसद ने लताड़ा, कहा मौत की सजा पर लगाओ बैन</strong>Read Also: पाक को यूरोपियन संसद ने लताड़ा, कहा मौत की सजा पर लगाओ बैन

रूस ने किया पाकिस्तान के दावे का खंडन

रूस ने किया पाकिस्तान के दावे का खंडन

रूस के विदेश विभाग ने कहा है कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच के विवाद द्विपक्षीय आधार पर दोनों को सुलझाने चाहिए। पाकिस्तान की मीडिया में इस तरह की खबरें आने के बाद भारतीय विदेश विभाग ने इसका खंडन करते हुए कहा कि रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की कोई पेशकश नहीं की है।

भारतीय विदेश विभाग ने ये कहा

भारतीय विदेश विभाग ने ये कहा

भारतीय विदेश विभाग के प्रवक्ता गोपाल बाग्ले ने इस बारे में कहा, 'रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का कोई भी प्रस्ताव नहीं दिया है। रूस अच्छी तरह जानता है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मसलों को भारत आतंक और हिंसा मुक्त वातावरण में सुलझाना चाहता है।'

पाकिस्तान ने किया था रूसी मध्यस्थता का स्वागत

पाकिस्तान ने किया था रूसी मध्यस्थता का स्वागत

पाकिस्तान की मीडिया में यह खबर आई कि भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित मसलों पर रूसी राष्ट्रपित ब्लादिमीर पुतिन ने मध्यस्थता करने का प्रस्ताव दिया है। इस पर पाकिस्तानी विदेश विभाग की प्रवक्ता नफीस जाकरिया का भी बयान आया कि इस्लामाबाद पुतिन के प्रस्ताव का स्वागत करता है।

<strong>Read Also: भारत से रिश्ते सुधारने के लिए पुतिन की पेशकश का पाक ने किया स्वागत</strong>Read Also: भारत से रिश्ते सुधारने के लिए पुतिन की पेशकश का पाक ने किया स्वागत

Comments
English summary
Russia denied the reports of mediation between India and Pakistan.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X