दुनिया की सबसे लंबी लड़की जिसने दो बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक बीमारी के चलते बढ़ी लंबाई

अंकारा, 14 अक्टूबर। अलग होना इतना भी बुरा नहीं है। ये आपको उन चीजों के बारे में हासिल करने में मदद कर सकता है जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। ये कहना है कि तुर्की की रूमेसा गेल्गी का जिन्होंने दुनिया की सबसे लंबी लड़की होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 215.16 सेमी यानि 7 फीट और 0.07 इंज लंबी रूमेसा गेल्गी दुनिया की सबसे लंबी जीवित लड़की होने का खिताब दिया है।

दूसरी बार तोड़ा सबसे लंबे होने का रिकॉर्ड

दूसरी बार तोड़ा सबसे लंबे होने का रिकॉर्ड

24 साल की गेल्गी के जीवन में ये दूसरी बार है जब उन्होंने सबसे लंबे होने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके 8 साल पहले जब वे 18 साल की थीं तब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें सबसे लंबी महिला टीन एजर के खिताब से नवाजा गया था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने गेल्गी की जिंदगी के सफर को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं और गेल्गी की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन आपको जानकर ये ताज्जुब होगा कि गेल्गी की इस लंबाई की वजह एक दुर्लभ बीमारी है जिसके चलते गेल्गी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया।

वीवर सिंड्रोम के चलते बढ़ रही लंबाई

वीवर सिंड्रोम के चलते बढ़ रही लंबाई

रूमेसा गेल्गी वीवर सिंड्रोम से पीड़ित है। यह एक दुर्लभ सिंड्रोम है जिसके चलते लंबाई में असामान्य वृद्धि होती है। लेकिन बस इतना ही नहीं है। लंबाई बढ़ने के साथ-साथ ही इससे पीड़ित पुरुष या महिला को दूसरी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इसमें हड्डियों का कमजोर होने जैसी समस्या भी शामिल है। गेल्गी ज्यादातर को व्हीलचेयर ही इस्तेमाल करती हैं। हालांकि वह वॉकर की मदद से चल भी सकती हैं लेकिन लंबे समय के लिए ऐसा कर पाना उनके लिए संभव नहीं है।

क्या है वीवर सिंड्रोम?

क्या है वीवर सिंड्रोम?

वीवर सिंड्रोम एक अनुवांशिक उत्परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेशन) है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने जो वीडियो सोशल मीडया पेज पर शेयर किया है उसमें गेल्गी ने बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक वह तुर्की में इस दुर्लभ बीमारी का पहला केस हैं। वह कहती हैं "मैं कुछ गंभीर शारीरिक बीमारी जैसे स्कोलियोसिस के साथ पैदा हुई थी। मैं शारीरिक रूप से विकलांग हूं जो ज्यादातर समय अपने व्हीलचेयर पर रहती है और मैं अपने वॉकर के सहारे चल सकती हूं।

जब बचपन में लोग चिढ़ाते थे

जब बचपन में लोग चिढ़ाते थे

आज अपनी लंबाई के चलते उनका नाम गिनीज बुक में भले दर्ज हो गया हो लेकिन ये यात्रा गेल्गी के लिए आसान नहीं रही है। उन्हें बुलिंग का शिकार होना पड़ा है। गेल्गी ने स्वीकार किया है कि बचपन में उन्हें बुली किया जाता है लेकिन उन्हें परिवार से बहुत सपोर्ट मिला।

उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि जब वह कहीं निकलती हैं तो लोग उनकी तरफ देखते हैं लेकिन उनमें से अधिकांश की दृष्टि दया भाव वाली होती है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रधान संपादक क्रेग ग्लेनडे के हवाले से यूएसए टुडे ने लिखा है "उनकी अदम्य भावना और गर्व से भीड़ से बाहर खड़े होना एक प्रेरणा देता है। सबसे लंबी जीवित महिला की श्रेणी वह नहीं है जो जल्दी-जल्दी किसी को मिलती है। इसलिए मैं इस खबर को दुनिया के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+