आज से 100 साल पहले मरने वाली यह नन्ही बच्ची दुनिया की 'सबसे खूबसूरत' ममी, 'Haunted' है शरीर!
कई लोगों का दावा है कि, रोसालिया एक प्रेतवाधित (Rosalia is a haunted young girl) युवा लड़की थी। आज भी इस छोटी सी बच्ची का शव को संरक्षित करके रखा गया है।
रोम, 8 अगस्त : दुनिया में ममी लोगों के लिए कौतूहल का विषय है। लोग इसके बारे में हमेशा से जानने की इच्छा रखते हैं। मिस्र हो या रोम लोग हजारों की संख्या में इन ममियों को देखने पहुंचते हैं। आज हम बात करेंगे एक छोटी सी बच्ची के ममी के बारे में जिनकी मृत्यु आज से 100 साल पहले हुई थी। आज भी उसका शरीर एक कांच के ताबूत में रखा हुआ है। लोग हजारों की संख्या में इसे देखने पहुंचते हैं। इस ममी को दुनिया का सबसे खूबसूरत ममी कहा गया है।

रोसालिया लोम्बार्डो की कहानी
रोसालिया लोम्बार्डो, जिनकी दो वर्ष की आयु में लगभग 100 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी और अब हर साल उन्हें देखने के लिए हजारों आगंतुक आते हैं। बच्ची को दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी बताया जा रहा है। टाइम्स नाउ के मुताबिक, 100 साल पहले इस बच्ची की निमोनिया के कारण मौत हो गई थी। कहते हैं कि, रोसालिया लोम्बार्डो की दूसरे जन्मदिन से ठीक पहले 2 दिसंबर 1920 को बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।

दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी
इस विषय पर विशेषज्ञों ने दावों की पुष्टि करते हुए कहा कि, बच्ची को निमोनिया संभवत: स्पैनिश फ्लू की वजह से हुआ था। उस वक्त यानी की 1918 में इन्फ्लूएंजा महामारी के कारण लोगों की मौत हो रही थी। कहा जाता है कि, महामारी ने 1918 में भारी उत्पात मचाया था।

कांच के ताबूत में रखा है शव
रिपोर्ट के मुताबिक, रोसालिया के शव को एक कांच के ताबूत में रखा गया था। इस ताबूत में बच्ची का शव आज भी संरक्षित है और इटली के उत्तरी सिसिली में पलेर्मो के कैपुचिन कैटाकॉम्ब्स में प्रदर्शित किया गया।

रोसालिया का शव Haunted है?
कई लोगों का दावा है कि, रोसालिया एक प्रेतवाधित (Rosalia is a haunted young girl) युवा लड़की थी। आज भी इस छोटी सी बच्ची का शव को संरक्षित करके रखा गया है। इसे एक ऐसी जगह रखा गया है जहां माना जाता है कि, जीवित लोग मृतकों से मिलते हैं। बता दें कि Capuchin Catacombs लगभग 8,000 लाशों और लगभग 1,284 ममियों का घर है। आज भी लोग भूत-प्रेत के किस्सों पर विश्वास करते हैं। रोसालिया को कांच के ताबूत में पड़ा देख लोग एक बार इस भूत-प्रेत की थियोरी पर शायद विश्वास भी कर लेंगे। वैसे कई ऐसे भी हैं जिन्हें भूत-प्रेत पर विश्वास नहीं है।
(Photo Credit: Social Media)
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications