नाबालिग संग यौन शोषण को छिपाने के आरोप में बिशप को 12 माह की कैद
न्यू कासल। बाल यौन शोषण को छिपाने के आरोप में ऑस्ट्रेलिया के रोमन कैथोलिक चर्च के बिशप को 12 माह के कैद की सजा सुनाई गई है। पादरी को ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट ने 12 माह के कैद की सजा सुनाई है। न्यू कासल मजिस्ट्रेट रॉबर्ट स्टोन ने एडिलेड आर्चबिशप फिलिप विल्सन को कम से कम 6 माह तक जेल की सजा सुनाई है, इसके बाद ही वह पैरोल पर जा सकते हैं। हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि बिशप को तुरंत हिरासत में नहीं लिया जाएगा, स्टोन 14 अगस्त को इस बात पर अपना फैसला सुनाएंगे कि क्या बिशप को घर में नजरबंद रखा जा सकता है।

आपको बता दें कि मई माह में बिशप को न्यू कासल की स्थानीय अदालत ने दोषी करार दिया था। दरअसल दो नाबालिग बच्चों के साथ पादरी जेम्स फ्लेचर पर 1970 में यौन शोषण का आरोप लगा था, उस वक्त विल्सन को दो साल की सजा सुनाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications