Robots to Shoot: पुलिस से नजर चुराई तो क्रिमिनल्स की खैर नहीं, पलक झपकते 'किलर रोबोट' चलाएंगे गोली!
पुलिस की आंख में धूल झोंककर अब अपराधी फरार नहीं हो पाएंगे। एनकाउंटर में पुलिस अचूक निशाना लगाने में सक्षम होगी। इसके लिए नई तकनीकी के रोबोट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
Robots to Shoot Humans: दुनिया के तमाम देशों में कई बार खूंखार क्रिमिनल्स पुलिस की कमजोरियों का फायदा उठाकर बच निकलते हैं। इसका तोड़ अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने निकाल लिया है। यही नहीं वहां पुलिस के प्रस्ताव पर मुहर भी लग गई। सैन फ्रांसिस्को पुलिस को अनुमति मिलने के बाद अब रोबोट के जरिए अपराधियों का एनकाउंटर किया जा सकेगा। यानी पुलिस को रोबोट से इंसानों पर गोली चलाने की अनुमति मिल गई है।

विस्फोट भी करने में सक्षम होंगे रोबोट
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग (SFPD) ने कहा है कि उसके पास न तो ऐसे रोबोट हैं जो पहले से ही हथियारों से लैस हैं और न ही ऐसा करने की उसकी कोई योजना है। जिसके तहत पुलिस द्वारा घातक रोबोट्स के उपयोग की अनुमति देगी। एसएफपीडी के प्रवक्ता एलिसन मैक्सी के अनुसार, अगर जीवन खतरे में हैं तो एजेंसी विस्फोटकों से लैस रोबोट भी भेजे जा सकते हैं। रोबोट्स के प्रयोग को लेकर अहम शर्तों का पालन करना होगा। इसके तहत रोबोट का प्रयोग तभी किया जाएगा जब जनता या अधिकारियों के जीवन को खतरा हो।

पर्यवेक्षक बोर्ड ने दी अनुमति
अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को पुलिस को शहर के पर्यवेक्षक बोर्ड ने इंसानों पर रोबोट तकनीकी से गोली चलाने की अनुमति दे दी है। पुलिस के प्रस्ताव को बोर्ड ने 8- 3 मतों से अनुमोदित किया। हालांकि प्रस्ताव को विरोध और समर्थन को लेकर करीब दो घंटे बोर्ड कार्यालय में जोरदार बहस हुई। इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मंजूरी के बाद पुलिस रोबोट का उपयोग करने में सक्षम होगी।

रोबोट्स को लेकर पुलिस की नीति
एसएफपीडी ने एक मसौदा नीति विकसित की है। जिसके अनुसार पुलिस घातक ऑटोनॉमस वेपन सिस्टम्स (LAWS) के उपयोग को उन संदिग्धों को मारने की अनुमति चाहती थी जिनसे देश का खतरा होता है। हालांकि सर्विलांस टेक्नोलॉजी ओवरसाइट प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक अल्बर्ट फॉक्स काह्न ने इससे असहमति जाताई है। उन्होंने चिंत व्यक्त करते हुए कहा कि यह संयुक्त राज्य में एक जोखिम भरी तकनीकी को बढ़ावा दे सकता है।

विशेष परिस्थितियों में प्रयोग
अमेरीकी राज्य कैलीफोर्निया के पुलिस विभाग (SFPD) के पास पहले ही 17 रोबोट हैं। जिनमें से करीब दर्जन भर रोबोट ऐसे हैं जो पूरी तरह से एक्टिव हैं। इनका प्रयोग अब तक बम की धमकी के मामले सामने आने के बाद निरीक्षण कार्यों में लगाया चुका चुका है। एसएफ पुलिस प्रवक्ता अधिकारी रॉबर्ट रुएका के अनुसार, रोबोट से अपराधियों को गोली मारने की अनुमति का प्रयोग विशेष परिस्थितियों में किया जाएगा। ये एक घातक रोबोट बल का प्रयोग होगा।

खतरें में शॉर्प शूटरों की नौकरी
रोबोट को अगर शूट की अनुमति मिल जाती है तो शॉर्प शूटरों की नौकरी खतरे में होगी। क्योंकि जल्द ही रोबोट उनका जगह ले लेंगे। सैन फ्रांसिस्को में इसको लेकर एक अहम परीक्षण होगा। सैन फ्रांसिस्को का पुलिस विभाग ने शहर के बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स में एक याचिका दायर की है। जिसमें कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में रोबोट्स को पुलिस बल के रूप में तैनात करने की अनुमति मांगी है।

ये खास तकनीकी
घातक ऑटोनॉमस वेपन सिस्टम्स (LAWS) सुरक्षा का एकरोबोट सिस्टम है। जो किसी भी खतरा पैदा करने वाले संदिग्धों को मारने में सक्षम है। LAWS मूल रूप से हथियारों से लैस रोबोट हैं। हालांकि रोबोटों द्वारा बल प्रयोग पर अंकुश लगाने का प्रयास किया था।












Click it and Unblock the Notifications