बोलिविया की संसद में पक्ष-विपक्ष की महिला सांसदों में जमकर मारपीट, चले लात-घूंसे, खींचे एक-दूसरे के बाल
मिनिस्टर एडुआर्डो डेल कैस्टिलो दिसंबर में हुई सांता क्रूज रीजन के गवर्नर की गिरफ्तारी पर एक रिपोर्ट पेश कर रहे थे। तभी विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

दक्षिणी अमेरिकी देश बोलिविया की संसद में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। संसद में महिला सांसदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान महिला सांसदों के बीच बाल खींचने की झड़ी लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक रूलिंग पार्टी के मिनिस्टर एडुआर्डो डेल कैस्टिलो दिसंबर में हुई सांता क्रूज रीजन के गवर्नर लुइस फर्नांडो कैमाचो की गिरफ्तारी पर एक रिपोर्ट पेश कर रहे थे। इस दौरान संसद में विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विपक्षी नेताओं ने मिनिस्टर कैस्टिलो की तस्वीर वाले बैनर भी दिखाए। इन पर मिनिस्टर कैस्टिलो विरोधी नारे लिखे हुए थे। इसे देख सत्ता पक्ष के सांसदों ने बैनर फाड़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते करीब 20 सांसद आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनके बीच कई मिनट तक मारपीट हुई।
इससे पहले संसद में मिनिस्टर एडुआर्डो डेल कैस्टिलो ने सांता क्रूज रीजन के गवर्नर और विपक्षी नेता लूइस फर्नांडो कैमाचो की गिरफ्तारी को सही बताया। जब विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे तो डेल कैस्टिलो ने उन्हें कट्टरपंथी, हिंसक कह दिया। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।
Watch: Rival Bolivian lawmakers clash on the floor of parliament as a presentation by a minister of leftist President Luis Arce descends into a flurry of kicks, punches and hair-pulling. #Boliviahttps://t.co/v0WkAKcVMX pic.twitter.com/tagdWvi4ZN
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) May 24, 2023
विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर किसी देश में राजनीतिक कैदी हैं, तो वहां लोकतंत्र है ही नहीं। ये विवाद तब जाकर रूका जब मारपीट में कई सांसद घायल हो गए। इसके बाद ये बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त कर दी गई।
रिपोर्ट के मुताबिक बोलिविया में विपक्ष का दावा है कि हिरासत में लगभग 180 राजनीतिक कैदी हैं। वामपंथी सरकार ने कैदियों पर 2019 में पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के खिलाफ एक कथित तख्तापलट का समर्थन करने और उनके उत्तराधिकारी जीनिन अनेज का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल में ठूंस दिया है।
दो साल पहले भी बोलिविया से ही एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो नेताओं के बीच संसद में जमकर मारपीट दिखी थी। हेनरी मोंटेरो और एंटोनियो गैब्रियल ने एक दूसरे पर खूब घूंसे बरसाए थे।












Click it and Unblock the Notifications