ब्रिटेन के लिए इस्लामिक आतंकवाद बड़ा खतरा, PM बना तो कट्टरपंथियों पर लगा दूंगा बैनः ऋषि सुनक

लंदन, 03 अगस्तः ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए लिज़ ट्रस और ऋषि सुनक के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि तमाम सर्वे में ऋषि सुनक, लिज ट्रस से थोड़े से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कंजरवेटिव मतदाताओं को लुभाने के लिए सुनक ने नया दांव चला है। ऋषि सनक ने कहा है कि अगर वह सत्ता में आए तो वह इस्लामी चरमपंथ पर नकेल कसेंगे।

प्रिवेंट प्रोगाम में लाएंगे सुधार

प्रिवेंट प्रोगाम में लाएंगे सुधार

सनक ने बुधवार को कहा कि वह इस्लामी कट्टरपंथ पर लगाम लगाने के लिए प्रिवेंट प्रोग्राम में जरूरी सुधार लाएंगे। प्रिवेंट प्रोग्राम यूके सरकार की रणनीति है जिसका उद्देश्य लोगों को आतंकवादी बनने या आतंकवाद का समर्थन करने से रोककर, आतंकवाद से ब्रिटेन के लिए खतरे को कम करना है। रिचमंड (यॉर्क) के सांसद ने कहा कि वह इस्लामिक चरमपंथ पर 'विफल' रोकथाम रणनीति पर फिर से ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसे उन्होंने कहा कि ब्रिटेन आतंकवादी खतरे से जूझ रहा है, इस पर लगाम लगाना जरूरी है।

इस्लामी कट्टरपंथ पर कसेंगे नकेल

इस्लामी कट्टरपंथ पर कसेंगे नकेल

ऋषि सुनक ने कहा, "मैं इस्लामी चरमपंथ पर नकेल कसूंगा। चाहे इस्लामी चरमपंथ से निपटने के हमारे प्रयासों को दोगुना करना हो या हमारे देश के प्रति अपनी नफरत में मुखर लोगों को जड़ से उखाड़ फेंकना हो, मैं उस कर्तव्य को पूरा करने के लिए जो कुछ भी करना होगा, मैं करूंगा।" सनक ने कहा कि वह इस मुद्दे का हल निकालने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। इसके लिए वह चरमपंथ की परिभाषा का विस्तार करने, ब्रिटेन में चरमपंथ को बढ़ावा देने वाले संगठनों पर नकेल कसने, आतंकवाद कानून को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।

ब्रिटेन की निंदा नहीं कर सकेंगे लोग

ब्रिटेन की निंदा नहीं कर सकेंगे लोग

ऋषि सनक ने कहा कि वह उग्रवाद की परिभाषा में ब्रिटेन की निंदा को भी जोड़ देंगे। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग यूके के प्रति अत्यधिक घृणा रखते हैं, जो उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा भी बनाते हैं, उनकी पहचान की जाएगी और उनपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हालांकि, सनक ने कहा कि यह कानूनी रूप से बाध्यकारी परिभाषा नहीं है और सरकार की आलोचना या सरकार की नीतियां इस योजना के दायरे में नहीं आएंगी। सुनक ने ब्रिटेन में चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के आरोपी, वित्त पोषित चैरिटी और सार्वजनिक संगठनों में हो रहे बढोतरी पर भी प्रकाश डाला। सनक ने कहा, यदि वह चुने जाते हैं तो वह इन संगठनों का ऑडिट करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी चरमपंथी संगठन करदाताओं का पैसा प्राप्त न करे।

जेल के अंदर चरमपंथी विचारधारा पर लगाएंगे लगाम

जेल के अंदर चरमपंथी विचारधारा पर लगाएंगे लगाम

सुनक ने कहा कि ब्रिटेन स्वतंत्रता, सहिष्णुता और विविधता का प्रतीक है। हमें उन लोगों को कभी सफल नहीं होने देना चाहिए जो हमारे जीवन के तरीके को कमजोर और नष्ट करना चाहते हैं। ऋषि सनक ने यह भी कहा कि उनकी योजना ब्रिटेन की जेलों के अंदर चरमपंथी विचारधारा के प्रसार को रोकेगी। उन्होंने कहा कि जेलों को अच्छा व्यवहार विकसित करने, व्यापक समाज में पुनर्वास, कैद में रहने वालों के बीच सहिष्णुता और सम्मान के लिए एक उपकरण होना चाहिए।

मानसिक स्वास्थ्य पर भी देंगे ध्यान

मानसिक स्वास्थ्य पर भी देंगे ध्यान

ऋषि सुनक ने कहा कि वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बिल ऑफ राइट्स को पारित किया जाए ताकि जेल के अंदर चरमपंथियों को बाकी सामान्य जेल आबादी से अलग किया जा सके। यह देखने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि ब्रिटेन के मानवाधिकार ढांचे का इस्तेमाल चरमपंथियों की जहरीली विचारधारा को फैलाने के लिए न हो। ऋषि सुनक ने कहा कि कट्टरपंथी इस्लाम पर नकेल कसने की उनकी योजना मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+