ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे ऋषि सुनक, तीसरे चरण में रहे नंबर-1
लंदन, 19 जुलाई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक सबसे आगे चल रहे हैं। ब्रिटने के पूर्व स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ऋषि देश के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे। प्रधानमंत्री पद की रेस के तीसरे चरण में टोरी लीडरशिप के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई, जिसमे 357 सांसदों ने हिस्सा लिया। इस वोटिंग में सुनक पहले पायदान पर रहे और उनका वोट शेयर 101 से बढ़कर 115 तक पहुंच गया। दूसरे राउंड में उन्हें 101 वोट मिले थे। ट्रेड सेक्रेटरी पेन्नी मोरडॉन्ट दूसरे पायदान पर रहीं, उन्हें 82 वोट मिले। जोकि पिछले राउंड की तुलना में एक कम था। तीसरे पायदान पर लिज ट्रस रहीं, जिन्हें 71 वोट मिले, जबकि केमी बेडनॉट को 58 वोट मिले।

वहीं टॉम टगेनथैट को सिर्फ 31 वोट मिली और उन्हें अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह किस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। बाकी के चार उम्मीदवार चौथे राउंड की वोटिंग में हिस्सा लेंगे, बुधवार को आखिरी वोटिंग होगी, इस दौरान सिर्फ दो ही उम्मीदवार बचेंगे। दो टीवी डिबेट के बाद अब लगभग सप्ठ हो गया है कि आखिरी के राउंड में ऋषि सुनक पहुंचेंगे, हालांकि अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि दूसरा उम्मीदवार कौन होगा।
रिपोर्ट की मानें तो प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ऋषि सुनक देश के प्रधानमंत्री ना बनें, वह पर्दे के पीछे से इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अंदरूनी सूत्रों की मानें तो ऋषि सुनक को इस बात का पूरा भरोसा है कि वह आसानी से जीत दर्ज करेंगे। टीवी डिबेट के दौरान सुनक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सुनक और ट्रस ने तीसरी टीवी डिबेट में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। जिसकी वजह से तीसरी टीवी डिबेट रद्द कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications