टॉपलेस हुईं रिहाना, अब इस काम के प्रचार के लिए कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट

रिहाना की एक टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

न्यूयॉर्क: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और पॉप स्टार रिहाना अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में रिहाना उस वक्त खबरों में आईं, जब उन्होंने भारत में सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट को लेकर काफी हंगामा मचा और भारत में कई सेलिब्रिटीज ने इसे उनके देश के आंतरिक मामलों में रिहाना का दखल देना बताया। अब रिहाना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि उनकी एक टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

किसलिए टॉपलेस हुईं रिहाना

किसलिए टॉपलेस हुईं रिहाना

रिहाना की ये टॉपलेस तस्वीर 'सैवेज एक्स फेंटी' ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर जारी की। इस तस्वीर में बिना कपड़ों के नजर आ रही रिहाना ने अपने शरीर को सामने से केवल एक टीशर्ट से ढका हुआ है। दरअसल, ये तस्वीर उनके 'विनाइल रिकॉर्ड' और म्यूजिक कैटलॉग की टीशर्ट के प्रमोशन का हिस्सा है। गौरतलब है कि रिहाना ने अपने हिट कलेक्शन को 'द रिह-इश्यू' नाम से एक बार फिर से मार्केट में उतारा है और उसी के प्रमोशन के लिए ये टॉपलेस फोटोशूट कराया है।

सबसे रईस महिला संगीतकार

सबसे रईस महिला संगीतकार

पॉप स्टार रिहाना को बीते अगस्त में अमेरिकी बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने दुनिया की सबसे रईस महिला संगीतकार घोषित किया था। इस मैगजीन ने बताया कि रिहाना के पास करीब 1.7 बिलियन डॉलर (1,26,10,26,85,000 रुपए) की कुल संपत्ति है। म्यूजिक के अलावा 'फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स', और 'सैवेज एक्स फेंटी लॉन्जरी' कंपनी में भी रिहाना के शेयर हैं, जहां से उनकी काफी इनकम होती है। इससे एक साल पहले 2020 में रिहाना की कुल संपत्ति 4407 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

15 साल की उम्र से शुरू किया म्यूजिक करियर

15 साल की उम्र से शुरू किया म्यूजिक करियर

आपको बता दें कि पॉप स्टार रिहाना ने अपना म्यूजिक करियर महज 15 साल की उम्र से शुरू किया था। दिग्गज म्यूजिक प्रोड्यूसर इवान रोजर्स और कर्ल स्टर्कन के साथ अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही परफॉर्म कर रिहाना ने म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया। रिहाना ने अपना पहला म्यूजिक एलबम 'म्यूजिक ऑफ द सन' 2005 में रिलीज किया, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें असली पहचान अपने एलबम 'गुड गर्ल गॉन बैड' से मिली। 'गुड गर्ल गॉन बैड' के बाद रिहाना ने 'रेटेड आर', 'लाउड', 'टॉक दैट टॉक' और 'अनअपोलोजेटिक' जैसे कई हिट म्यूजिक एलबम दिए।

ये भी पढ़ें- 'आपकी लेगिंग में कुछ दिख रहा है', बीच बाजार सिंगर को महिला ने टोका तो हुई शर्म से लाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+