'आपकी लेगिंग में कुछ दिख रहा है', बीच बाजार सिंगर को महिला ने टोका तो हुई शर्म से लाल
ट्रांसपेरेंट लेगिंग में नजर आया सिंगर का अंडरगारमेंट, बीच बाजार हुई शर्म से पानी-पानी
वाशिंगटन: जरा सोचकर देखिए कि आप अपने किसी खास के साथ...किसी खास मौके पर बहुत अच्छी तरह तैयार होकर घूमने के लिए कहीं बाहर निकलते हैं, और फिर वहां पहुंचकर अचानक आपको एहसास होता है कि जल्दबाजी में आप कपड़े ही गलत या अजीब ढंग से पहन आए हैं, तो आपके ऊपर क्या बीतेगी। कुछ ऐसा ही हुआ मशहूर सिंगर स्टेसी सोलोमन के साथ। दरअसल, स्टेसी सोलोमन सोमवार को अपने पति के साथ घूमने के लिए बाहर निकली थीं, लेकिन जल्दबाजी में वो एक ऐसी ट्रांसपेरेंट लेगिंग पहन आई, जिसमें उनका अंडरवियर नजर आ रहा था।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
स्टेसी सोलोमन ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने साथ घटी इस अजीबोगरीब घटना के बारे में बताया है। स्टेसी सोमवार को अपने पति जो स्वाश के साथ कॉस्टको सुपरमार्केट पहुंचीं थी, लेकिन जब वहां एक दूसरी महिला ने उन्हें बताया कि उनकी लेगिंग में उनका अंडरवियर दिख रहा है, तो वो शर्म के मारे पानी-पानी हो गईं। स्टेसी ने अब वही लेगिंग पहने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर की हैं।

'वहां काफी लोग थे और मैं दिनभर...'
स्टेसी सोलोमन ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने साथ घटी इस अजीबोगरीब घटना के बारे में बताया है। स्टेसी सोमवार को अपने पति जो स्वाश के साथ कॉस्टको सुपरमार्केट पहुंचीं थी, लेकिन जब वहां एक दूसरी महिला ने उन्हें बताया कि उनकी लेगिंग में उनका अंडरगारमेंट दिख रहा है, तो वो शर्म के मारे पानी-पानी हो गईं। स्टेसी ने अब वही लेगिंग पहने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर की हैं।

'कहीं मैंने गलती से अंडरगारमेंट तो ऑर्डर नहीं किए'
अपनी पोस्ट में स्टेसी सोलोमन ने आगे बताया, 'हम एक कम रोशनी वाले कमरे में तैयार हुए थे और जिस तरह स्कूल जाने की जल्दी होती है, हम भी जल्दबाजी में बिना आईना देखे हुए ही बाहर निकल आए। हो सकता है कि मेरे पति का ध्यान मेरी लेगिंग पर गया हो और जल्दबाजी में वो मुझे बताना भूल गए। मैंने घर आकर सबसे पहले उस लेगिंग की रसीद खोजी, ताकि मैं देख सकूं कि कहीं मैंने गलती से अंडरगारमेंट तो ऑर्डर नहीं किए थे। लेकिन, वो लेगिंग ही थी और पूरे 9.99 पाउंड की थी।

'यकीन नहीं होता कि मैं इस हाल में...'
स्टेसी सोलोमन ने इस बारे में अपने पति जो स्वाश से कहा, 'सच कहूं तो मुझे वाकई ये बहुत मजाकिया तो नहीं लगा, लेकिन मैं अब तक इसपर यकीन नहीं कर पा रही हूं कि पूरे दिन मैं इस हालत में लोगों के बीच घूमती रही।' इसपर स्टेसी के पति ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि हमें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि हमने क्या पहना हुआ है। अपने पति की नसीहत पर स्टेसी ने कहा कि तुमने कहा कि जल्दी चलो और मैं जल्दबाजी में बिना आईने में खुद को देखे ही बाहर निकल आई।

'9.99 पाउंड में खरीदी थी वो लेगिंग'
स्टेसी सोलोमन ने आगे बताया, 'मैं हैरान हूं कि वो लेगिंग मैंने 9.99 पाउंड में 'कॉन्शियस' कैटेगरी से खरीदी थी और जब इस बारे में सोचती हूं तो लगता है कि कोई मेरे जख्मों पर नमक छिड़क रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उनके लिए 'कॉन्शियस' कैटेगरी से क्या मतलब है। क्या वो लोग मेरी मर्यादा का ध्यान रखना उनके लिए 'कॉन्शियस' नहीं थे?
ये भी पढ़ें- तस्वीरों में दिखे निजी अंग तो इंस्टाग्राम ने हटाया, लेकिन अमेरिकी सिंगर ने फिर शेयर की वही तस्वीरें











Click it and Unblock the Notifications