विदेश में सबसे बड़ी डील के करीब पहुंचे मुकेश अंबानी, जानिए क्या दिया ऑफर
देश के दिग्गज अरबपति और उद्योगपति मुकेश अंबानी विदेश में सबसे बड़ी डील के करीब पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह डील अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और यूएस बायआउट फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमैंट का कंसोर्टियम (सहायता संघ) कर
लंदन/नई दिल्ली 10 जून : देश के दिग्गज अरबपति और उद्योगपति मुकेश अंबानी विदेश में सबसे बड़ी डील के करीब पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह डील अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और यूएस बायआउट फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमैंट का कंसोर्टियम (सहायता संघ) कर रहा है। यह कंसोर्टियम वालग्रीन्स बूट्स अलायंस की अंतरराष्ट्रीय केमिस्ट और ड्रगस्टोर इकाइयों के अधिग्रहण के करीब पहुंच चुका है।

अंबानी का ऑफर
जानकारी के मुताबिक ऑफर में कारोबार की कीमत 5 बिलियन पाउंड रखी गई है। बिजनेस जगत के जानकारों के मुताबिक अगर यह डील पक्का हो जाता है, तो मुकेश अंबानी का विदेश में सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा। इस डील के लिए अरबपति इस्सा ब्रदर्स मोहसिन और जुबैर इस्सा भी आगे आए थे, हालांकि, वे किसी कारणवश इस डील से दूरी बना ली। इसके बाद रिलायंस- अपोलो कंसोर्टियम की संभावना और अधिक बढ़ गई। बता दें कि, रिलायंस कंपनी अपने पारंपरिक तेल-रसायन व्यवसाय से अलग हटकर बिजनेस के कई क्षेत्रों में अपना हाथ आजमा रही है।

6 बिलियन पाउंड की वैल्यूएशन
इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक वॉलग्रीन्स, बूट्स के लिए करीब 6 बिलियन पाउंड की वैल्यूएशन की मांग कर रहा है। यह व्यवसाय पूरे यूके में 2,200 से अधिक स्टोर्स का नेटवर्क चलाता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ब्रिटिश हाई स्ट्रीट से आगे बढ़कर उभरते बाजारों में अपना विस्तार करना चाह रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले हफ्तों में विजेता बोली लगाने वाले को चुना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications