अमेरिकी कांग्रेस के इस कदम से पाक को नहीं मिल सकेंगे एफ-16 जेट्स
वॉशिंगटन। पाकिस्तान के साथ एक हथियार समझौते पर कांग्रेस की असहमति जाहिर करने के लिए एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज़ में एक 'ज्वाइंट रेजॉल्यूशन' पेश किया है।

इस समझौते में पाकिस्तान को न्यूक्लियर वेपेंस ले जाने में सक्षम आठ एफ-16 फाइटर जेट्स की बिक्री की बात भी शामिल है।
पाक को मिलेंगे एफ16 और प्रयोग करेगा आईएसआईएस
बलूचिस्तान में हो रहा है हथियारों का प्रयोग
कांग्रेस के दाना रोहराबाचेर ने सदन में प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा कि पाकिस्तान सरकार अमेरिका की ओर से दिए गए हथियारों का प्रयोग अपने ही नागरिकों खासकर बलूचिस्तान के लोगों का दमन करने में कर रही है।
एफ-16 जेट्स से जुड़ी खास बातें
अमेरिका में हाउसऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज भारत के निचले सदन लोक सभा के समान है।
70 करोड़ डॉलर की डील का हुआ था ऐलान
रोहराबाचेर ने कहा कि ज्वाइंट रेजॉल्यूशन को समर्थन देने या नहीं देने का निर्णय, मेरे लिए इस बात पर निर्भर करता है कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को न्याय के दायरे में लाने में मदद करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की।
ओबामा प्रशासन ने इस महीने की शुरूआत में यह अधिकारिक घोषणा की थी कि वह पाकिस्तान के साथ 70 करोड़ डॉलर का हथियार समझौता करेगा।
आतंकवाद पर पाक का दोहरा रवैया
क्या पाक वाकई आतंकियों के खिलाफ लेगा एक्शन
केरी ने सवाल का जवाब तो नहीं दिया लेकिन अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि अमेरिका आतंकवाद से निपटने में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की मदद कर रहा है।
भारत और भारतीय अमेरिकियों पर कांग्रेस की कॉकस के सह अध्यक्ष और कांग्रेस सदस्य एमी बेरा ने केरी से पाकिस्तान को एफ16 लड़ाकू विमान बेचे जाने के बारे में सवाल पूछा।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बिक्री से पहले यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पाकिस्तान आतंकियों पर कार्रवाई कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications