'क्रेजी मीका' ट्वीट पर राष्‍ट्रपति ट्रंप की पार्टी के नेताओं ने शुरू किया उनका विरोध

वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को उनकी ही पार्टी के नेताओं ने जमकर फटकार लगाई है। रिपब्लिकन नेताओं ने ट्रंप की एक ट्वीट को 'राष्‍ट्रपति कार्यालय का अपमान' करने वाला करार दिया है। कम से कम सात रिपब्लिकन नेता ट्वीट की वजह से राष्‍ट्रपति के विरोध में आ गए हैं। ट्रंप ने एक न्‍यूज शो की को-होस्‍ट मीका ब्रेजेनजिन्‍स्‍की को ट्विटर पर क्रेजी कहा था और अब ट्रंप को अपने उसी ट्वीट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

महिला पत्रकार को कहा पागल

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मीका ब्रेजेनजिन्‍स्‍की को 'क्रेजी' यानी पागल कहा था। साथ ही उनके एपीयरेंस के लिए भी उनकी आलोचना की थी। मीका ब्रेजेनजिन्‍स्‍की एमएसएनबीसी की जर्नलिस्‍ट हैं और ट्रंप ने उन्‍हें 'क्रेजी मीका' कहा थ। ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्‍होंने ब्रेजेनजिन्‍स्‍की को उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की वजह से आड़े हाथ लिया। ट्रंप ने ट्विटर पर जो लिखा उसका मतलब था कि उन्होंने मीका को प्‍लास्टिक सर्जरी की वजही से एक खूबसूरत महिला बनते देखा है। ट्रंप की इस ट्वीट के बाद उनकी रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर्स उनके खिलाफ आ गए हैं। ट्रंप ने कई महिला पत्रकारों पर कई भद्दी टिप्‍पणियां भी कीं।

पार्टी ने कहा ट्रंप ने किया अपमान

कंसास से रिपब्लिकन पार्टी सीनेटर लिन जेनकिन्‍स ने कहा कि यह ठीक नहीं है। राजनीति में एक महिला होने के नाते हमेशा मेरी आलोचना होती है और यह अच्‍छी बात नहीं है। हमें हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहिए। वहीं कुछ और नेताओं ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। वहीं रिपब्लिकन हाउस स्‍पीकर पॉल रेयॉन ने कहा कि बिल्‍कुल मुझे नहीं लगता कि यह ठीक टिप्‍पणी थीं। उन्‍होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुझे लगता है कि हम अपने आसपास सभ्यता की बहस कर रहे हैं और उसमें सुधार की जरूरत है। ऐसे में इस तरह की टिप्‍पणियां वाकई मददगार साबित नहीं होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+