VIDEO: बिना पैंट पहने टीवी पर लाइव हुआ अमेरिकी रिपोर्टर, पूरी दुनिया के सामने हुई किरकिरी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते दुनिया के कई देश इस समय लॉकडाउन में बंद हैं। ऐसे में लोग अपने घरों से ऑफिस का काम कर रहे हैं, कोरोना संकट की जानकारी देने के लिए इन दिनों कई पत्रकार अपने घरों से ही रिपोर्टिंग कर रहे हैं। किसी रिपोर्टर के लिए घर से काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लाइव टीवी पर आपको अच्छे कपड़ों में दिखना होता है, लेकिन जल्दी बाजी में कोई ना कोई कमी रह ही जाती है।

बिना पैंट के लाइव टीवी पर आया रिपोर्टर

बिना पैंट के लाइव टीवी पर आया रिपोर्टर

ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिकी न्यूज चैनल एबीसी न्यूज के रिपोर्टर के साथ हुआ। दरअसल, रिपोर्टर महाशय लाइव टीवी पर आने के लिए शूट और शर्ट तो पहन लिया लेकिन वह पैंट पहनना भूल गए। पूरे शो के दौरान वह बिना पैंट के ही नजर आए। अमेरिका के फेसम रिपोर्टर विल रीव मंगलवार को 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' में एक ऐसे सेगमेंट के बारे में दिखाई दिए, जहां उन्हें लाइव प्रसारण के दौरान बिना पैंट के देखा गया।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

शो का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने 27 वर्षीय रीव को स्टार बना दिया है। रीव को शो के लिए घर से ही रिपोर्टिंग करनी थी जिसके लिए उन्होंने खुद ही कैमरे का सेट-अप किया। कैमरे को उन्होंने इस तरह रखा था जिससे वह खुद को कमर तक दिखा सकें। लेकिन जब वह शो के दौरान लाइव आए तो कैमरा वाइड होने की वजह से उनका पैर साफ-साफ दिखाई दे रहा था।

वर्कआउट के लिए पहने थे शॉर्ट्स

शो में विल रीव 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' पर नीले रंग की शर्ट और कोट में दिखाई दे रहे थे लेकिन उन्होंने पैंट नहीं पहनी थी। वीडियो में दर्शकों ने ध्यान दिया कि रीव ने पैंट नहीं पहनी है, अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अपने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रीव ने बताया कि शो के बाद वर्कआउट के लिए शॉर्ट्स पहने थे लेकिन उनका फ्रेम 'बहुत वाइड' हो गया था। उन्होंने लिखा, 'मैं आ गया हूं...सबसे मज़ेदार तरीके से।'

इससे पहले भी हुआ था ऐसा

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अमेरिकी पत्रकार विल रीव का कोई वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी एक बार एक महिला रिपोर्टर के साथ ऐसा हुआ था। दरअसल, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के पिता उनके पीछे से आ गए थे। उस समय उन्होंने शर्ट नहीं नहीं पहली थी, उनका ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। विल रीव के वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं, लोगों ने उन्हे स्टार बना दिया है।

यह भी पढ़ें: निधन से 28 दिन पहले ऋषि कपूर ने किया था आखिरी Tweet, जाते-जाते कोरोना वॉरियर्स के लिए दे गए ये संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+