Times Square में धमाका, एक शख्स गिरफ्तार
वाशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वॉयर में विस्फोट की सूचना मिली है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर है। न्यूयॉर्क शहर पुलिस विभाग ने ट्वीट्स के जरिए जानकारी दी कि ए, सी और ई लाइन को खाली करा लिया गया है। पुलिस को कुछ फुटेज और वीडियो मिले हैं। इसके साथ ही एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को न्यूयॉर्क शहर में विस्फोट के बारे में जानकारी दी गई है।

अमेरिकी अंग्रेजी अखबार The Newyork Times के अनुसार पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि यह 42 वीं स्ट्रीट और 8 वीं एवेन्यू में विस्फोट की रिपोर्टों पर कार्यवाही है। यहां दो मेट्रो स्टेशन, टाइम्स स्क्वायर और पोर्ट अथॉरिटी,दोनों एक सुरंग से जुड़े हैं। पोर्ट अथॉरिटी बस स्टेशन भी खाली किया गया है। विस्फोट की सूचना मिलने के तुरंत बाद, मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि 1, 2, 3, ए, सी, ई, एन, क्यू, आर, डब्ल्यू और 7 रेलगाड़ियां 42 वीं स्ट्रीट पर नहीं आएंगी।
घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर हैं। कानून प्रवर्तन अधिकारी ने कहा दो लोगों को हिरासत में लिया गया है । हो सकता है कि वो कोई ऐसा उपकरण ले जा रहा हो जो एक पाइप बम हो सकता था, जिसके चलते विस्फोट हुआ हो। अधिकारी ने जोर देकर कहा कि सूचना प्रारंभिक थी । विस्फोट दो मेट्रो स्टेशनों के बीच रास्ते में हुआ।
एक वरिष्ठ आपातकालीन अधिकारी ने कहा कि विस्फोट से एक व्यक्ति, हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी भी अन्य व्यक्ति के चोटिल या हताहत होने की सूचना नहीं है और लोगों को इस क्षेत्र में आने से बचने की सलाह दी गई है। पोर्ट अथॉरिटी सबवे स्टेशन में एक जोर से झटके वाली आवाज सुनाई जाने के बाद 40 वीं स्ट्रीट और 8 वें एवेन्यू के पास भूमिगत यात्री भागने लगे। पुलिस अधिकारी, फायर टेंडर और पोर्ट अथॉरिटी आतंकवाद निरोधक अधिकारियों ने बस स्टेशन और 8 वीं एवेन्यू के पश्चिम की तरफ से यात्रियों को खाली करने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications