इजरायल के एक गांव में हमास आतंकियों ने किया नरसंहार, 40 बच्चों को मार डाला, सिर धड़ से किया अलग
हमास के आतंकवादियों ने शनिवार को इजरायल में घुसकर नरसंहार किया है। इस दौरान आतंकियों ने महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे किन्ही को नहीं छोड़ा। इस बीच इजरायली सेना ने दावा किया है कि हमास के कट्टरपंथियों ने एक गांव में 40 बच्चों की हत्या कर दी। इनमें से कुछ के सिर भी काट दिए गए।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास के आतंकवादियों ने गाजा सीमा के पास स्थित गांव कफर अजा में इस भयानक नरसंहार को अंजाम दिया है। दो दिन की घेराबंदी के बाद घिरे गांव पर नियंत्रण वापस लेने वाले इजरायली सैनिक वहां पहुंचे ये दृश्य देख शोक से भर उठे।

हिंसा के दृश्यों का खुलासा करते हुए इजराइली सैनिकों ने कहा कि बेहद छोटे बच्चों सहित परिवारों को उनके घरों में मार दिया गया था। एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि उन्हें घरों में ऐसे बच्चे मिले जिनके सिर कटे हुए थे, पूरे परिवारों को उनके बिस्तर पर गोलियों से भून दिया गया था।
इजराइली रक्षा बल के मेजर जनरल इताई वेरुव ने कहा कि लगभग 70 हमास आतंकवादी बंदूकें और हथगोले लेकर गांव में पहुंचे और अपने पीछे विनाश के निशान छोड़ गए। उन्होंने कहा कि अभी भी मारे गए लोगों के घरों के दरवाजे खुले हैं, हर तरफ पूरे गांव में लाशें बिखरी पड़ी हैं।
मेजर जनरल वेरुव ने कहा कि हमलावरों ने दुधमुहों बच्चों के सिर धड़ से अलग कर दिए थे। उन्होंने पूरे परिवारों को उनके घरों में ही गोलियों से भून दिया। वेरुव ने कहा,"नहीं... यह युद्ध नहीं है। यह तो नरसंहार है।"
मेजर जनरल वेरुव ने कहा, "यह कुछ ऐसा है जो मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। यह कुछ ऐसा है जिसकी कल्पना हम यूरोप और अन्य स्थानों के नरसंहारों में अपने दादा-दादी से करते थे। यह कुछ ऐसा नहीं है जो नए इतिहास में होता है।"
i24 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कफर अजा गांव से अब तक लगभग 40 शिशुओं और छोटे बच्चों को बाहर निकाला जा चुका है। गांव से अब तक कुल 100 से अधिक शव बरामद हो चुके हैं।
इज़रायली सैनिक, विदेशी प्रेस के साथ, मंगलवार को गांव से गुजरे, जहां उन्हें जले हुए घरों, बिखरे हुए फर्नीचर और जली हुई कारों का विनाशकारी दृश्य दिखाई दिया।
जब पत्रकार किबुत्ज़ के रास्तों से गुजर रहे थे, तो मौत की दुर्गंध हवा में फैल गई, जहां खंडहरों के बीच इजरायली निवासियों के निर्जीव शव पड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications