डरे हुए बगदादी ने करवा दी रेहाना की भी हत्या!
दमिश्क। रेहाना, एक ऐसा नाम जिसने पिछले कुछ दिनों से आईएसआईएस की नाम में दमकर दिया था, उसे आखिरकार आईएसआईएस ने खत्म कर डाला। रेहाना वही कुर्दिश महिला फाइटर है जिसने आईएसआईएस के 100 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था।
अमेरिका ब्रिटेन नहीं कर सके लेकिन रेहाना ने कर दिखाया
जहां अमेरिका और ब्रिटेन के सैनिक और इंटेलीजेंस एजेंसियां आईएसआईएस के आगे फेल नजर आ रहे थे, वहीं रेहाना ने अपनी बहादुरी से एक अलग मिसाल कायम कर ली थी।
सीरिया और तुर्की के बॉर्डर पर स्थित कोबाने में आईएस के खिलाफ विमिन प्रोटेक्शन ग्रुप की ओर से लड़ने वाली रेहाना हाल में बहुत फेमस हो गईं थीं। कुर्दिश लड़ाकों की मानें तो आईएस के 100 आतंकियों को रेहाना ने अकेले मार गिराया था।
सोशल मीडिया की हिरोइन
विक्ट्री साइन बनाए रेहाना की पिक्चर को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया गया था। कुर्दिश लड़ाके रेहाना को हिम्मत और हौसले के प्रतीक के तौर पर पेश
करते थे। सोशल मीडिया पर एक आईएस आतंकी के हाथ में रेहाना का सिर लिए फोटो शेयर हो रहा है। हालांकि अभी तक रेहाना की मौत की आधिकारिक
पुष्टि नहीं हुई है।













Click it and Unblock the Notifications