आतंकवाद के खिलाफ हम पाकिस्तान की जमीं पर लड़ने को तैयार: ईरान
तेहरान। ईरान के गृहमंत्री ने शनिवार को कहा है कि वे पाकिस्तान की सरजमीं पर आंतकवाद के खिलाप लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। ईरान ने कहा कि उनकी सेना पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ने के लिए तैयार है। ईरान के गृह मंत्री अब्दोल्रेजा रहमानी फाजली ने कहा कि दोनों देशों की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए पाकिस्तानी सेनाओं की देखरेख में पाकिस्तानी भूमि पर आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तेहरान तैयार है।

ईरान के मंत्री का यह बयान उस वक्त आया है जब पिछले महीने अक्टूबर में पाकिस्तान के ईरानी सुन्नी विद्रोहियों ने 14 ईरानी सीमावर्ती गार्डों का अपहरण कर दिया था, जिसके बाद ईरान ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का मन बनाया था। ईरान के मंत्री ने कहा कि ईरान ने अब तक पाकिस्तान के साथ सीमा के दूसरी तरफ आतंकवादियों के खिलाफ किसी भी अभियान से बचा है।
ईरान ने कहा कि हम पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करते हैं इसलिए वहां कि सरकार से आशा करते हैं कि वे भी दोनों देशों के सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए पहल करे।
अक्टूबर में पाकिस्तान के सुन्नी आतंकवादियों ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के जवानों का अपहरण कर दिया था। इस घटना के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी। ईरान ने कहा था कि आतंकवाद के लिए पाकिस्तान सबसे सेफ जगह है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले भारत को ईरान से तेल आयात में छूट देकर मुझे हीरो बनने का शौक नहीं है
-
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
IPL के चक्कर में गंवाया करियर! PSL बीच में छोड़ने पर KKR के खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, क्या है मामला? -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications