अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 40 लाख के पार, बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 76570 नए मामले सामने आए

वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में हर रोज संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। संक्रमित लोगों की संख्या 40 लाख को पार कर गई है। बीते 24 घंटों में अमेरिका में कोरोना संक्रमण के 76570 नए मामले सामने ए हैं। जॉन्स हॉपक्सिं यूनिवर्सिटी के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के चलते 1125 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले अमेरिका में हैं। अभी तक अमेरिका में कुल 1.46 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

corona

वहीं ब्राजील की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.2 मिलियन पार कर गई है, यहां 82771 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना के सबसेस अधिक मामले हैं। हालांकि कई लैटिन अमेरिका देशों ने कोरोना के बीच लोगों को घर में ही रहकर सुरक्षित रहने की इजाजत दे दी है, लेकिन बावजूद इसके संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है और काफी तेजी से यह फैल रहा है। पेरू, मैक्सिको, चिली भी दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं, यहां कोरोना संक्रमण के मामले तीन लाख से उपर हैं।

मैक्सिकों में कोरोना की वजह से 40400 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसकी वजह से मैक्सिको दुनिया का चौथा देश बन गया है, जहां कोरोना से सर्वाधिक मौते हुए हैं। दुनियाभर में कोरोना ने डेढ़ करोड़ से अधि लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है और सवा छह लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है। भारत में भी कोरोना संक्रमण को रोकने की लगातार कोशिशें हो रही हैं, लेकिन बावजूद इसके संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 12 लाख को भी पार कर गए हैं, जबकि 29861 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+