खराब पड़े ऑयल ड्रम से दुबई की कंपनी ने ऑफिस के लिए बनाए सोफे और कुर्सियां

नई दिल्ली। यह बात तो लगभग सभी जानते हैं कि तेल की कीमत दुबई बहुत अच्छी तरह से जानता है लेकिन जिस ड्रम और कनस्तरों में तेल आते हैं या रखे जाते हैं क्या उनकी कीमत समझते होंगे लोग?

dubai

शायद नहीं लेकिन दुबई की डी एन जे इंडस्ट्रीज ने तेल के साथ उसके ड्रमों की कीमत भी समझी।

कंपनी के निदेशक मोहम्मद आदिल ने बताया कि खराब ऑयल ड्रमों से सोफे, टेबल और वाश बेसिन बनाए गए। इतना ही ऑफिस का रिसेप्शन खराब ऑयल ड्रमों से ही सजाया गया है।

इतना ही नहीं कंपनी ने अपने दफ्तर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पुराने जमाने की मेज और कुर्सियां कश्मीर से मंगाकर लगाई है।

इसे कहते हैं कलाकारी

इसे कहते हैं कलाकारी

शायद इसे ही कलाकारी कहते हैं। कंपनी ने ऑफिस के कैंटीन एरिया को बड़े कंटेनर को काट कर बनाया है।

ड्रम से बना सोफा!

ड्रम से बना सोफा!

रिसेप्शन एरिया में रखा सोफा खराब ऑयल ड्रम से बना है।

छोटे कनस्तर से टेबल

छोटे कनस्तर से टेबल

सिर्फ बड़े ऑयल ड्रम ही नहीं बल्कि छोटे कनस्तरों का भी बखूबी उपयोग किया गया है और उनकी सिटिंग टेबल बनाई गई है।

ये देखिए अनोखे सोफे

ये देखिए अनोखे सोफे

ऐसा सोफा शायद ही देखा हो आपने। एक बड़े ऑयल ड्रम से कंपनी ने दो चीजें तैयार की है। पहले तो सोफा और फिर टेबल। ड्रम के ऊपरी हिस्से से टेबल बनाई गई है और बाकी हिस्से से सोफा। है न खूब!

कश्मीर से आईं कुर्सियां

कश्मीर से आईं कुर्सियां

कंपनी ने अपने ऑफिस में कश्मीर में बनी कुर्सियां और मेज भी लगवाई हैं। ये सामान कश्मीर से मंगाए गए हैं।

सभी तस्वीरें मजहर हुसैन की फेसबुक वॉल से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+