मोटापे से परेशान हैं तो पढ़ें निकोलस क्राफ्ट की दिलचस्प यात्रा, जिंदगी से हो जाएगी मोहब्बत
निकोलस क्राफ्ट, जिनका वजन कभी 135 किलो था, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के कारण आज सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। एक समय था, जब वे मोटापे के कारण जीवन के बुरे दौर से गुजर रहे थे।

Weight Loss Story: जीत और हार सिर्फ इंसान की सोच पर निर्भर करती है, मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, अमेरिका के मिसिसिपी (Mississippi) में रहने वाले एक शख्स ने, जिन्होंने अपनी वजन कम करने की इंस्पायरिंग यात्रा (inspiring journey) से दुनिया को चौंका दिया। निकोलस क्राफ्ट ने साल 2019 में अपनी वजन कम करने की यात्रा शुरू की। उस समय उनका वजन लगभग 300 किलोग्राम था, उनके डॉक्टर ने उन्हें 'टिक-टिक' करने वाला टाइम बम तक बता दिया था।
डॉक्टर बोले- तीन से पांच साल और जी सकोगे
एनडीटीवी की रिपोर्ट अनुसार, वजन कम करने की इस यात्रा का जिक्र करते हुए निकोलस क्राफ्ट ने बताया कि, 'डॉक्टर ने मुझे बताया कि अगर मैं अपने वजन को कम करने को लेकर कुछ नहीं करता हूं, तो मैं तीन से पांच साल और जी सकूंगा।'
क्राफ्ट को जीने की इच्छा से मिली प्रेरणा
क्राफ्ट की जीवन के प्रति मोहब्बत और जीने की इच्छा ने उन्हें बहुत कुछ करने के लिए प्रेरित किया। निकोलस क्राफ्ट ने अपने कैलोरी सेवन को नियंत्रित किया और जंक फूड को त्यागकर डाइटिंग करना शुरू कर दिया। पहले महीने में खाने की आदतों में बदलाव के कारण क्राफ्ट ने लगभग 18 किलोग्राम वजन कम किया। उन्होंने बताया कि, 'जब मैंने पहली बार शुरुआत की थी, तब मेरी कैलोरी की मात्रा प्रति दिन 1,200 से 1,500 कैलोरी थी।'
चार साल की कड़ी मेहनत के बाद 165 किलो वजन किया कम
क्राफ्ट ने कहा कि इस यात्रा में उनकी दादी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। क्राफ्ट ने कहा, 'मैंने उनसे वादा किया था कि मैं अपना वजन कम करूंगा, और उन्हें देखते ही मुझे मेरा किया हुआ वादा याद आता रहा। चार साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने 165 किलो से अधिक वजन कम किया। क्राफ्ट का कहना है कि वजन के साथ उनका संघर्ष उस वक्त से शुरू हो गया, जब वह हाई स्कूल में थे, और उस समय उनका वजन लगभग 136 किलोग्राम था।

अब लोग कर रहे क्राफ्ट की सराहना
क्राफ्ट ने फॉक्स न्यूज डिजिटल से कहा कि, 'डिप्रेशन ने मुझे ज्यादा खाने के लिए प्रेरित किया, और मुझे जैसा होना चाहिए था, वैसा नहीं हो सका।' बढ़ते वजन ने उन्हें अपने परिवार के साथ यात्रा करने जैसे काम करने से रोक दिया। साथ ही इससे उनके शरीर में दर्द होने लगा। एक सफल बदलाव के साथ, क्राफ्ट कई लोगों को प्रेरित करने में कामयाब रहा है। कई लोगों ने उनकी कहानी पर प्रतिक्रिया दी और लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सराहना की।
फेसबुक पोस्ट में शेयर की कपड़ों की फोटो
क्राफ्ट ने अपने फेसबुक अकाउंट से अपने कुछ पुराने कपड़ों के साथ पोस्ट किया और कहा 'यह उस वक्त हैं, जब उनका वजन उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। क्राफ्ट ने पोस्ट कर लिखा कि, कभी-कभी मैं सोचता हूं कि क्या मुझे अपनी इस वजन कम करने की यात्रा के बारे में पोस्ट करनी चाहिए। एक पोस्ट में उन्होंने अपनी पहले और अब की फोटो के साथ लिखा, पहले डाइट फिर मानसिकता बदलो उसके बाद शरीर, 4.5 साल बाद भी मैं कठिन परिश्रम कर रहा हूं आत्म प्रेम सबसे अच्छा प्रेम है।'












Click it and Unblock the Notifications