VIDEO: संसद की कार्यवाही के बीच 'अनचाहे मेहमान' को देख स्पीकर की निकली चीख, कुर्सी छोड़ भागे सांसद
अंडालूसिया, 22 जुलाई। चूहे दुनियाभर में पाए जाते हैं, घरों में इनकी मौजूदगी ना सिर्फ कीमती सामानों के लिए खतरनाक है बल्कि ये जानलेवा बीमारी को भी अपने साथ लाते हैं। सरकारी कार्यालयों में इन्हें देखा जाना आम बात है लेकिन किसी देश की संसद में अगर ये पहुंच जाएं तो वहां बैठे नेताओं की क्या प्रतिक्रिया होगी, इसका ताजा उदाहरण एक वीडियो के रूप में सामने आया है।
Recommended Video

संसद में चूहे ने मचाया हंगामा
स्पेन की संसद से सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, कोरोना वायरस काल के बीच स्पेन के अंडालूसिया में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए संसद का सत्र बुलाया गया है। इस दौरान वहां एक चूहे का आगमन होता है जिसे देख महिला स्पीकर की भी चीख निकल जाती है। चूहे को देख वहां बैठे अन्य सांसदों में भी हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
सभी अपनी कुर्सी से खड़े होकर चूहे की तलाश में जुट जाते हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों के अंदर एक छोटे से चूहे का भी कितना खौफ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पेन की अंडालूसिया संसद में एक चूहे ने किस तरह हंगामा मचाया। महिला सांसद जहां चूहे से खुद को बचाती नजर आईं, वहीं पुरुष नेता उसकी खोज में कुर्सी और टेबल की तलाशी लेने लगे।

चूहे ने मचाया हंगामा
गंभीर विषय पर चल रही संसद की कार्रवाई को बीच में ही रोकना पड़ा और कर्मचारियों की मदद से थोड़ी देर बाद चूहे को भवन से बाहर निकाला गया। इंटरनेट के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस वीडियो को रॉयटर्स द्वारा शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें एक बिल्ली पालने की जरूरत है।'

'शेर आ गया तो इनका क्या होगा?'
वहीं दूसरे शख्स ने लिखा, 'संसद में लोग एक चूहे से इतना डर गए, जरा सोचिए अगर इनके सामने खूंखार शेर आ गया तो उन सबकी क्या हालत होगी।' 42 सेकंड के इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं, वहीं इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स और लाइक्स किए हैं। वीडियो पर अब तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 'गधा, चूहा...मैं तो उसे थप्पड़ मारूंगा', मीका सिंह ने KRK को जमकर लताड़ा, सलमान का किया सपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications