'गधा, चूहा...मैं तो उसे थप्पड़ मारूंगा', मीका सिंह ने KRK को जमकर लताड़ा, सलमान का किया सपोर्ट
'गधा, चूहा...मैं तो उसे थप्पड़ से मारूंगा', मीका सिंह ने KRK को जमकर लताड़ा, सलमान का किया सपोर्ट
मुंबई, 29 मई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) के बीच कानूनी लड़ाई चल रही रही है। सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस किया है। खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले केआरके ने हाल ही में फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का निगेटिव रिव्यू किया था, जिसको लेकर भी विवाद चल रहा है। इन सब के बीच अब बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने कमाल राशिद खान (केआरके) को जमकर खरी-खोटी सुनाई है और सलमान खान का सपोर्ट किया है। मीका सिंह ने केआरके को गधा और चूहा तक कह डाला है। मीका सिंह ने कहा है कि सलमान खान को केआरके के ऊपर बहुत पहले ही कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

KRK जैसे गधों को जल्दी कंट्रोल में लाना चाहिए: मीका
बॉलीवुड स्पाई यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में मीका सिंह कहते हैं, ''मुझे आश्चर्य है कि सलमान भाई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए इतना लंबा इंतजार किया। उसके (केआरके) जैसे गधों को जल्द से जल्द वश में किया जाना चाहिए... वह हमेशा लोगों पर व्यक्तिगत कमेंट करता है, जो गलत है।"
मीका सिंह और कमाल आर खान एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। केआरके खरी-खोटी सुनाते हुए मीका सिंह ने कहा, ''अगर उस गधे केआरके से कभी भी मुझ पर कोई कमेंट किया तो मैं तो उसे सीधे थप्पड़ से मारूंगा। ऐसे वह (केआरके) मुझसे कई बार माफी मांग चुका है, हाथ जोड़कर उसका माफी मांगते हुए वीडियो में पास है।''

'सोनाक्षी और सारा पर भी KRK कर चुका है पर्सनल कमेंट'
मीका सिंह ने कहा, केआरके हमेशा लोगों को व्यक्तिगत टिप्पणी करता है। ये वही आदमी है, जो पहले सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी खूब भला-बुरा कहा करता था। इसने सोनाक्षी सिन्हा और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को लेकर भी बहुत पर्सनल कमेंट कर चुका है।

'हैरानी है हमारी फिल्म इंडस्ट्री KRK को लेकर क्यों चुप रही'
मीका ने कहा कि केआरके पहले सोनू सूद के खिलाफ भी काफी टिप्पणी करते थे, लेकिन पिछले साल सोनू के परोपकारी कामों को देखने के बाद अपनी धुन बदल दी है।
मीका ने कहा, "अगर कोई एक व्यक्ति है जिसने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सबसे अधिक नकारात्मक बात की है, तो वह केआरके है। मुझे आश्चर्य है कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री इतने लंबे समय तक इसको लेकर चुप क्यों रही। उन्हें उसके खिलाफ बहुत पहले एक मामला दर्ज करना चाहिए था।"












Click it and Unblock the Notifications