Video: प्रसिद्ध अमेरिकी रैपर कोडक ब्लैक ने टॉयलेट में फ्लश किए सैकड़ों डॉलर, वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान

अमेरिकी रैपर कोडक ब्लैक का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सैकड़ों डॉलर टॉलयेट में फ्लश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वाशिंगटन, 3 जुलाई। जीवन में पैसा कमाने के लिए व्यक्ति क्या कुछ नहीं करता, लेकिन जनाब पैसा तो पैसा है, इतनी आसानी से किसी के हाथ नहीं आता। वहीं, दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए पैसा केवल हाथ का मैल है। उन पर लक्ष्मी इतनी मेहरबान रहती कि उनके पास पैसे की कभी कमी ही नहीं पड़ती। अमेरिकी रैपर कोडक ब्लैक का इंटरनेट पर तेजी से वायरल वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे। इस वायरल वीडियो में उन्होंने पैसों के साथ कुछ ऐसी हरकत की है जिसे देखकर उनके फैंस को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा किया किया...

टॉयलेट में बहाऐ 1,000 डॉलर

टॉयलेट में बहाऐ 1,000 डॉलर

दरअसल इंटरनेट पर अमेरिकी रैपर कोडक ब्लैक का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 30 जून का है। इस वीडियो में वह 1,000 डॉलर यानि लगभग 75 हजार रुपए टॉयलेट में फ्लश करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जब पैसे एक बार में फ्लश नहीं हुए तो उन्होंने उन्हें हाथों से टॉयलेट के होल में अंदर किया।

इससे पहले समंदर में फैंके थे सैकड़ों डॉलर

इससे पहले समंदर में फैंके थे सैकड़ों डॉलर

इस वीडियो से पहले कोडक ब्लैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह समंदर में सैकड़ों नोटों को फैंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों वीडियोज को देखने के बाद ऐसा माना जा सकता है शायद रैपर को अब पैसों से ज्यादा मोह नहीं रहा।

वीडियो देखकर फैंस ने की आलोचना

वीडियो देखकर फैंस ने की आलोचना

इन वीडियोज को देखकर न केवल उनके फैंस बल्कि देश दुनिया में जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया। जहां एक तरफ कई लोग उनकी इस हरकत पर हैरानी जता रहे हैं वहीं, कई यूजर्स ने उनकी पैसे बर्बाद करने को लेकर आलोचना की है। कमेंट में फैंस उनकी आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि इन पैसों को जरूरतमंदों को दिया जा सकता था। कोटक ने सैकड़ों डॉलर पानी में क्यों बहाए यह अभी भी एक सवाल बना हुआ है और उनके फैंस उनसे इस बात का जवाब मांग रहे हैं। आप भी देखें यह हैरान करने वाली वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+