Ranil Wickremesinghe जल्द कर सकते हैं भारत दौरा, PM Modi से करेंगे देश की खराब आर्थिक संकट पर चर्चा

Ranil Wickremesinghe: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। संसद में घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह देश की खराब आर्थिक संकट पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली जाने पर विचार कर रहे हैं

Ranil Wickremesinghe जो कि Sri lanka के राष्ट्रपति हैं जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। गुरुवार को उन्होंने श्रीलंकाई संसद में घोषणा करते हुए कहा कि वह देश के खराब आर्थिक संकट पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली जाने पर विचार कर रहे हैं। जापान, सिंगापुर और फिलीपींस की अपनी हालिया यात्राओं के बारे में सदन को जानकारी देते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "हम भारत के साथ अपनी बातचीत जारी रखे हुए हैं। जापान में PM Modi के साथ अपनी संक्षिप्त मुलाकात के दौरान, मैंने उन्हें अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए नई दिल्ली आने की अपनी इच्छा के बारे में भी बताया है।"

Image- File

ranil wickremesinghe

भारत ने 4 बिलियन डॉलर की मदद की

इसके साथ ही रानिल विक्रमसिंघे जिन्होंने देश में विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बाद देश छोड़कर भाग गए गोटाबाया राजपक्षे के बाद राष्ट्रपति पद संभाला, ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा श्रीलंका को अपना समर्थन दिया है। हमने भी सदैव ही हमारे संकट में भारत की सहायता के प्रयास की सराहना की है। हमारे पुनर्निमाण के प्रयास में अपना समर्थन देने के लिए भारत का प्रयास लगातार जारी रहेगा। गौरतलब है कि इस साल जनवरी से भारत ने श्रीलंका को लगभग 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता दी है।

श्रीलंका ने खुद को दिवालिया घोषित किया

इस साल अप्रैल में देश ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। श्रीलंका ने कर्ज चुकाने में असमर्थता व्यक्त की है। श्रीलंका विदेशी मदद के लिए हाथ-पांव मार रहा है। द्वीपीय देश में भोजन, दवाओं के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है। बतादें कि कि आवश्यक भोजन और ईंधन प्रदान करने के लिए भारत की क्रेडिट लाइन संकट के प्रारंभिक चरण में श्रीलंका के लिए एक जीवन रेखा साबित हुई है। भारत 12 फीसदी के साथ श्रीलंका के द्विपक्षीय लेनदारों की सूची में चीन के 52 फीसदी और जापान के 19 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+