विवेक रामास्वामी का आह्वान... 100 हमास कमांडरों के सिर गाजा-इजराइल बॉर्डर पर लटका दे इजराइल

Vivek Ramaswamy on Israel-Hamas War: भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का टिकट हासिल करने की कोशिश कर रहे विवेक रामास्वामी ने इजराइल से हमास को खत्म करने के लिए अपनी सभी शक्तियों का उपयोग करने का आह्वान किया है और हमास के खिलाफ इजरायली कार्रवाई की वकालत की है।

विवेक रामास्वामी ने इजराइल से हमास को कुचल देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, कि "अब इजराइल के लिए हमास को पूरी तरह से कुचल देने की जरूरत है। यहूदी राज्य को अस्तित्व में रहने का पूर्ण अधिकार है। ये एक दिव्य उपहार है, एक दिव्य राष्ट्र को उपहार में दिया गया, एक दिव्य उद्देश्य के साथ। इज़राइल के पास एक पूर्ण और स्पष्ट अधिकार है और उसकी जिम्मेदारी है, कि वो अपना बचाव पूरी तरह से करें, उसी भाषा का प्रयोग करें, जिसे उसके विरोधी समझते हैं।"

Vivek Ramaswamy on israel palestine war

विवेक रामास्वामी का इजराइल से आह्वान

विवेक रामास्वामी ने लास वेगास रिपब्लिकन जूइश कोलिशन के वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान कहा, कि इजराइस डिफेंस फोर्स को चाहिए, कि हमास के आतंकवादियों के सिरों को काटकर गाजा बॉर्डर पर लटका देना चाहिए।

भारतीय मूल के कारोबारी ने कहा, कि हमास ने जिस तरह से इजराइल के ऊपर बर्बर हमला किया है, उसके लिए किसी भी हाल में माफी नहीं हो सकती है और ये एक ऐसा कृत्य है, जिसका बदला हमास से लिया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, कि "हमास को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए।"

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए विवेक रामास्वामी ने कहा, कि "मेरा मानना है, कि इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है, कि इजराइली सेना हमास के 100 सबसे बड़े कमांडरों का सिर गाजा बॉर्डर पर लटका दे, ताकि उसके बाद फिर कभी कोई 7 अक्टूबर जैसा आतंकी हमला करने का दुस्साहस नहीं करने की सोचे भी नहीं।"

विवेक रामास्वामी ने आगे कहा, कि "अगर इजराइल टू-स्टेट सॉल्यूशन के मिथक को त्यागना चाहता है, तो इज़राइल को आगे बढ़ना चाहिए और 2-राज्य समाधान को त्यागना चाहिए। शेष अरब दुनिया फिलिस्तीनियों को उसी तरह शरण दे सकती है, जैसे 22 देशों से बाहर निकाले जाने के बाद यहूदियों ने अपने देश में उन्हें मिला लिया।"

उन्होंने कहा, कि "इस्लामिक दुनिया फिलिस्तीनियों को अस्वीकार करते हुए यहूदियों के नरसंहार को नजरअंदाज नहीं कर सकती। यह कटु सत्य है, कि किसी भी राजनीतिक दल में कोई भी अरब दुनिया के सामने खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन, मैं ऐसा करूंगा।"

विवेक रामास्वामी ने यहूदियों को संबोधित करते हुए कहा, कि "मुझे पूरा विश्वास है, कि अगर अनियंत्रित छोड़ दिया गया, तो आईडीएफ इजराइल की रक्षा का काम पूरा करने में सक्षम होगा। मैं व्यक्तिगत रूप से एक सफल इन-एंड-आउट ऑपरेशन की उम्मीद करूंगा, और आईडीएफ के लिए इससे ज्यादा कुछ भी पसंद नहीं करूंगा, कि हमास के शीर्ष 100 नेताओं के सिरों को एक संकेत के रूप में इज़राइल-गाजा सीमा पर टांग दिया जाए, ताकि 7 अक्टूबर 2023 जैसी घटना फिर कभी ना हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+