Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से जुडेंगे मॉरीशस के सनातनी, PM प्रविंद जुगनाथ ने किया ऐलान

अयोध्या में 22 जनवरी को होने राम मंदिर अनुष्ठान की देश विदेश में बैठे सभी सनातन धर्मावलंबियों को प्रतीक्षा है। पूरे भारत में अयोध्या में होने वाले अनुष्ठान को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। इस बीच मॉरीशस सरकार ने वहां के सनातनी कर्मचारियों, अधिकारियों श्रमिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

मॉरीशस सरकार ने वहां के सनातनी अधिकारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पीएम प्रविंद जुगनाथ ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान दो घंटे मॉरीशन में हिंदू धर्म के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मॉरीशस सनातन धर्म मंदिर महासंघ ने राम मंदिर उद्घाटन के लाइव प्रसारण को देखने के लिए श्रमिक वर्ग को 2 घंटे की छुट्टी देने के लिए पीएम प्रविंद जुगनाथ को पत्र लिखा था। जिस पर विचार करते हुए सरकार ने इस मांग को मान ली है।

Ayodhya Ram Mandir PM Jugnauth announcement

शनिवार को मॉरीशस सरकार की ओर बयान जारी किया गया। जिसमें लिखा गया, "मॉरीशस सरकार ने 22 जनवरी 2024 को भारत के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए प्रार्थना में भाग लेने के लिए हिंदू धर्म के सार्वजनिक अधिकारियों को दो घंटे का अवकाश देने का आदेश दिया है।"

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से पहले इस हफ्ते पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक ऑडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वो 22 जनवरी यानी राम मंदिर के उद्घाटन तक अनुष्ठान पर रहेंगे।

पीएम ने बताया कि उन्होंने राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठाा के लिए खास अनुष्ठान शुरू किया है, जिसके तहत वे 11 दिन तक व्रत पर रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा, "मैं तो निमित्त मात्र हूं। मुझे जो मार्गदर्शन मिला है उसके लिए मैं अनुष्ठान कर रहा हूं और उन्होंने देशवासियों से कहा की आप मुझे आशीर्वाद दीजिए की इसमें कोई कमी न रहे।"

वहीं एक्स पर अपनी पोस्ट में पीएम ने कहा, "जीवन के कुछ क्षण ईश्वरीय आशीर्वाद की वजह से ही यथार्थ में बदलते हैं। आज हम सभी भारतीयों के लिए, दुनियाभर में फैले रामभक्तों के लिए ऐसा ही पवित्र अवसर है। चारों दिशाओं में राम-नाम की धुन है। हर किसी को 22 जनवरी के उस ऐतिहासिक पवित्र पल का इंतजार है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+