अमेरिका में यूक्रेन युद्ध पर राहुल गांधी से पूछा गया सवाल, जानिए मोदी सरकार की नीति पर क्या कहा

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी छात्रों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए। एक भारतीय छात्र ने उनसे पूछा कि यूक्रेन पर युद्ध करने के बावजूद रूस से भारत के संबंध क्यों हैं?

Rahul Gandhi on russia ukraine war

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर गए हैं। दसदिवसीय यात्रा का आज यह उनका दूसरा दिन है। इस दौरान वे कैलिफोर्निया राज्य में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रन मुद्दे पर भारत सरकार की नीति का समर्थन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों पीएम मोदी पर बेहद हमलावर हैं। विपक्ष में होने की वजह से ऐसे बेहद कम मौके आते हैं जब वे मोदी सरकार के किसी नीति का समर्थन करते हैं। हालांकि, अब एक मुद्दे पर राहुल ने मोदी सरकार की नीति का समर्थन किया है।

कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद रूस के साथ अपने संबंध रखने की भारत की नीति का समर्थन किया। राहुल गांधी से पूछा गया कि यूक्रेन पर युद्ध करने के बावजूद रूस से भारत के संबंध क्यों हैं?

इसपर उन्होंने कहा कि रूस से हमारे पुराने संबंध हैं। रूस पर हमारी कुछ निर्भरताएं भी हैं। हमारे संबंध अलग हैं। इसलिए, इस मामले में मेरा रुख भी वैसा ही होता, जैसा मेरी सरकार का है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत विशाल देश है, उसे अपने हित के लिए अवसरों की तलाश करनी होगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश की तरक्की के लिए अन्य देशों के साथ संबंध बनाए रखना जरूरी है। इसलिए हम हमेशा सबसे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे ताकि संतुलन बना रहे।

इस दौरान छात्रों ने राहुल गांधी से भारत-चीन संबंधों को लेकर भी सवाल पूछे। राहुल से एक छात्र ने पूछा कि आप अगले 5-10 सालो में भारत-चीन संबंधों को किस तरह डेवलप होते देख रहे हैं।

इस पर राहुल ने जवाब दिया कि दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध कठिन है। इन्हें सुधारना आसान नहीं है। चीन ने हमारे कुछ क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा,'भारत पर कुछ थोपा नहीं जा सकता। ऐसा कुछ नहीं होने वाला।'

बता दें कि जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई घातक झड़प के बाद भारत-चीन संबंध तनाव में आ गए थे। भारत ने कहा है कि जब तक सीमा क्षेत्र में शांति नहीं होगी तब तक द्विपक्षीय संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+