Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Gandhi: 'PM मोदी का विजन सही नहीं,संविधान को खत्म करने की साजिश', जर्मनी में राहुल ने BJP पर लगाए आरोप

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का आरोप लगाया है, उन्होंने जर्मनी के बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में 'पॉलिटिक्स इज द आर्ट ऑफ लिसनिंग' विषय पर बोलते हुए कहा कि 'केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार बना रही है।'

उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा कि 'प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियां चुनिंदा रूप से इस्तेमाल की जाती हैं तभी तो भाजपा के खिलाफ नाममात्र के मामले हैं और अधिकांश राजनीतिक मामले सत्ताधारी दल के विरोधियों पर केंद्रित हैं।'

Rahul Gandhi

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'कांग्रेस समर्थक व्यवसाइयों को डराने-धमकाने का सामना करना पड़ता है। भाजपा राजनीतिक शक्ति मजबूत करने के लिए राज्य संस्थाओं का उपयोग कर रही है, राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि ये लोकतंत्र पर सीधा हमल' है लेकिन विपक्ष इसका प्रतिकार करेगा।'

भारत की संस्थागत प्रणाली पर भाजपा पर कब्जा: Rahul Gandhi

उन्होंने स्पष्ट किया कि 'यह लड़ाई सिर्फ भाजपा नामक एक पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की संस्थागत प्रणाली पर उसके नियंत्रण के खिलाफ है। बता दें कि राहुल गांधी के संबोधन का ये वीडियो कांग्रेस ने ही जारी किया है।

PM मोदी का विजन सही नहीं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि 'भारत में बहुत से लोग प्रधानमंत्री मोदी को सपोर्ट करते हैं लेकिन हम उनकी विचारधारा और भारत के बारे में उनके विजन से सहमत नहीं हैं। हमें लगता है कि यह विजन फेल हो जाएगा और इसमें बहुत सारी समस्याएं हैं। इससे भारत में बहुत तनाव पैदा होगा और भारतीय लोग एक-दूसरे से लड़ेंगे लेकिन हम इससे लड़ेंगे, ये दो विचारधाराओं की लड़ाई है।'

नोटबंदी कैश फ्लो पर हमला था: Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'नोटबंदी कैश फ्लो पर हमला था। भारत में बड़े बिजनेस के लिए जगह है...सभी अलग-अलग लेवल पर और भी कई प्लेयर्स हैं और सरकारों को उन्हें आर्थिक और तकनीकी रूप से सपोर्ट करना चाहिए...हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में गिरावट आई है।'

Rahul Gandhi

'हमारे देश के संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह से हमला हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा, 'हमने तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीते हैं। हम भारत में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर मुद्दे उठाते रहे हैं। मैंने भारत में प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं जहां हमने बिना किसी शक के साफ तौर पर दिखाया है कि हमने हरियाणा चुनाव जीता और हमें नहीं लगता कि महाराष्ट्र चुनाव निष्पक्ष थे। हमारे देश के संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह से हमला हो रहा है। हमने चुनाव आयोग से सीधे सवाल पूछे... हरियाणा में वोटिंग लिस्ट में एक ब्राज़ीलियाई महिला का नाम 22 बार था...हमें कोई जवाब नहीं मिला। हमारा पक्का मानना ​​है कि भारत में चुनावी मशीनरी में कोई समस्या है।'

'रणनीतिक प्रतिस्पर्धा लेकिन मूल मुद्दे पर एक साथ'

'INDIA' गठबंधन पर राहुल गांधी ने स्वीकार किया कि सहयोगी दल कुछ राज्यों और स्थानीय चुनावों में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसे उन्होंने रणनीतिक प्रतिस्पर्धा कहा। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां रणनीतिक रूप से भले ही अलग हों, लेकिन हम RSS की विश्वदृष्टि का विरोध करने के मूल मुद्दे पर एक साथ हैं। गठबंधन संसद में विरोधी कानूनों पर एकजुट है और यह संघर्ष चुनावों से परे एक वैकल्पिक भारत की तलाश है।'

भारत को एक व्यक्ति की इच्छा से नहीं चलाया जा सकता: Rahul Gandhi

उन्होंने भाजपा पर संविधान और राज्यों, भाषाओं तथा धर्मों के बीच समानता के सिद्धांत को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'लाखों लोग मानते हैं कि भारत को एक व्यक्ति की इच्छा से नहीं चलाया जा सकता।'

गौरतलब है कि राहुल गांधी अपनी पांच दिवसीय जर्मनी यात्रा पर हैं। उन्होंने पहले भी आरएसएस पर प्रमुख संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। चुनावी सुधारों पर संसदीय चर्चा के दौरान, उन्होंने भारत के चुनाव आयोग को संवैधानिक निकायों पर कब्जे के बड़े प्रयास का हिस्सा बताया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+