'धुरंधर' से क्यों जुड़ रहा Rahul Gandhi का नाम? इंटरनेट पर मचा ऐसा बवाल, सामने आया ऐसा सच
Dhurandhar Rahul Gandhi: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। दमदार कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और जबरदस्त एक्शन के चलते फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
फिल्म 'धुरंधर' से जुड़ा राहुल गांधी का नाम
वहीं रिलीज के 11 दिन बाद भी 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक ऐसा नाम सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। ये नाम 'राहुल गांधी' है जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म के क्रेडिट्स में दिखा 'राहुल गांधी' का नाम
दरअसल फिल्म 'धुरंधर' की पहली झलक यानी वीडियो के आखिरी हिस्से में जब क्रेडिट्स रोल होते हैं तो वहां एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर राहुल गांधी का नाम नजर आता है। बस फिर क्या था, नाम देखते ही लोग चौंक गए और सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई।
क्या ये कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं?
सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या फिल्म से जुड़े राहुल गांधी वही कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं? इस कंफ्यूजन पर अब साफ हो चुका है कि फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ये राहुल गांधी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल हैं जो पहले भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं।
एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का मजबूत रिकॉर्ड
'धुरंधर' से पहले भी राहुल गांधी कई चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं। उनके नाम से जुड़े कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में 'वेद', 'मुंबई डायरीज', 'रुस्तम', 'लकी भास्कर', 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई', 'अधूरा', 'रॉकेट बॉयज', 'फर्जी', 'द फैमिली मैन' और 'ब्लर' का नाम शामिल है। इससे साफ है कि राहुल गांधी नाम इंडस्ट्री में पहले से जाना-पहचाना है।
सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?
क्रेडिट्स में सिर्फ नाम दिखने की वजह से लोग कंफ्यूज हो गए हैं और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या राजनीति और बॉलीवुड का कोई नया कनेक्शन बन गया है। हालांकि अब स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है कि ये सिर्फ नाम का संयोग है।
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का शानदार प्रदर्शन
विवाद और चर्चाओं से इतर अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की मजबूत प्रतिक्रिया और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications