पाक सेना के पूर्व अध्यक्ष राहिल शरीफ ने कहा- बंटवारे से ही अधूरा है कश्मीर का एजेंडा
पाकिस्तान हमेशा कश्मीर का राग अलापता रहा है। पाक सेना के पूर्व प्रमुख ने कहा है कि शांति और समृद्धि के लिए कश्मीर मुद्दे का हल किया जाना जरूरी है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष राहील शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर टिप्पणी की है। राहिल ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बंटवारे का अधूरा एजेंडा करार दिया है। राहिल ने कहा कि इस विवाद के समाधान के बाद ही उस क्षेत्र में शांति बहाल हो सकती है। पूर्व पाक सेना प्रमुख ने यह बातें दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 47वीं वार्षिक बैठक से इतर 'पाकिस्तान ब्रेकफास्ट' नामक कार्यक्रम में कहीं।

WEF की बैठक के मौके पर पाक को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन पाथफाइंडर ग्रुप ऑफ पाकिस्तान की ओर से किया गया था। जिसमें दुनिया के तमाम राजनीतिक और व्यावसायिक हस्तियों ने हिस्सा लिया। राहिल ने इस दौरान कहा कि दक्षिण एशिया में शांति के लिए कश्मीर के मुद्दे का हल संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीर की आवाम की इच्छा पर किया जाना चाहिए। कहा कि पाकिस्तान, अमन चाहता है लेकिन मुख्य मुद्दा कश्मीर है, जिसे सुलझाना है।
इस दौरान राहिल से पूछा गया कि क्या कश्मीर के मुद्दे का हल किए बिना और ऐसा रास्ता नहीं है जिससे शांति और आर्थिक समृद्धि हासिल कि जा सके? इस पर राहिल ने कहा हम कैसे आगे बढ़ें, इसका जवाब तीन शब्दों में है। और वो तीन शब्द हैं कश्मीर ,कश्मीर और कश्मीर। इस दौरान राहिल ने यह दावा भी किया कि पाकिस्तान में कोई आतंकी नेटवर्क नहीं है। सभी आतंकी संगठन पाक के बाहर फेंक दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: NIA ने कहा- साध्वी प्रज्ञा को जमानत मिलने पर नहीं कोई आपत्ति, झूठे थे गवाहों के बयान
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी












Click it and Unblock the Notifications