अंतरिक्ष से लगातार आ रहा रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 'दिल की धड़कन' की तरह पैटर्न, अब सुलझी गुत्थी

नई दिल्ली: वैज्ञानिक पिछले कई दशकों से अंतरिक्ष के रहस्यों को सुलझाने में लगे हैं। इसके लिए जमीन से लेकर पृथ्वी की कक्षा तक हाईटेक उपकरणों की तैनाती की गई। जिसके जरिए अंतरिक्ष में होने वाली हर घटना पर नजर रखी जा रही। इस काम में लगे वैज्ञानिकों को पिछले कुछ वक्त से पृथ्वी के बाहर से रहस्यमयी रेडियो सिग्नल मिल रहे। जिस पर रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने इसकी गुत्थी कुछ हद तक सुलझा ली है। (पहली तस्वीर- CHIME Mit से साभार, बाकी सांकेतिक)

1 अरब प्रकाश वर्ष से आ रहा

1 अरब प्रकाश वर्ष से आ रहा

इस रहस्यमयी सिग्नल को लेकर जर्नल नेचर में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई। जिसमें बताया गया कि अंतरिक्ष से लगातार एक रेडियो बर्स्ट आ रहा है। सबसे हैरानी की बात कि ये सिग्नल एकदम वैसा है, जैसे इंसानों के दिल की धड़कन (हार्टबीट) रहती है। इसी वजह से वैज्ञानिक इसमें ज्यादा दिचलस्पी ले रहे हैं। जांच के बाद पता चला कि ये सिग्नल एक अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक आकाशंगगा से आ रहा है, लेकिन अभी भी इसकी सटीक लोकेशन पता नहीं चल पाई है।

पहली बार कैसे पता चला?

पहली बार कैसे पता चला?

रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने एक रेडियो टेलीस्कोप कनाडा के डोमिनियन रेडियो एस्ट्रोफिजिकल ऑब्जर्वेटरी में लगा रखा है। इसका काम अंतरिक्ष में आने वाले सिग्नल्स की निगरानी करना है। इसी ने रेडियो बर्स्ट को डिटेक्ट किया था और उसकी रिपोर्ट वैज्ञानिकों की दी। जांच में पता चला कि ये सिग्नल बहुत ही छोटा रहता है। अभी तक जो अधिकतम सिग्नल मिला वो 3 सेकेंड का था। इसके बाद ये शांत हो जाता है। सिर्फ चुनिंदा बार ही ये रिपीट हुआ।

इसकी ऊर्जा चौंकाने वाली

इसकी ऊर्जा चौंकाने वाली

मामले में एक एक्सपर्ट ने बताया कि ये सिग्नल एक तरह का फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट (FRB) है। FRB रेडियो वेव्स के चमकदार विस्फोट होते हैं, जो सिर्फ कुछ मिली सेकेंड में खत्म हो जाते हैं। इसी वजह से इसकी लोकेशन पता लगानी मुश्किल है। एक्सपर्ट्स ने आगे कहा कि ये विस्फोट एक सेकेंड के 1000वें हिस्से में इतनी ऊर्जा पैदा कर देते हैं, जितनी हमारे सौरमंडल का सूर्य एक साल में करता है।

अभी बहुत काम बाकी

अभी बहुत काम बाकी

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक न्यूट्रॉन तारे से ये सिग्‍नल आया होगा। इसे FRB 20191221A नाम दिया गया है। इसकी दूरी अभी पृथ्वी से एक अरब प्रकाश वर्ष दूर मानी जा रही। पहली बार इसे 21 दिसंबर 2019 को रिकॉर्ड किया गया था। अभी इसके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा शोध की जरूरत है।

नासा का टेलीस्कोप भी खोल रहा राज

नासा का टेलीस्कोप भी खोल रहा राज

वहीं दूसरी ओर शक्तिशाली अंतरिक्ष टेलीस्कोप 'जेम्स वेब' भी पूरी तरह से काम करने लगा है। उसके द्वारा ली गई कुछ तस्वीरों को नासा ने जारी किया। कहा जा रहा कि तस्वीर में जो रोशनियां दिख रही हैं, वो कम से कम एक 13 अरब साल पहले की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+