प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन के बर्ताव से दुखी दादी क्वीन एलिजाबेथ, बकिंघम पैलेस ने बताया एक जटिल मुद्दा
लंदन। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से ऐलान कर दिया कि दोनों अब सीनियर ब्रिटिश रॉयल्स नहीं हैं। दोनों ने जानकारी दी कि अब वे दोनों शाही ड्यूटीज से हटकर सार्वजनिक जिंदगी बिताएंगे। बकिंघम पैलेस की ओर से इस स्थिति को काफी जटिल करार दिया गया है। साथ ही महल के सूत्रों की मानें तो हैरी ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ को अपने फैसले के बारे में नहीं बताया था। महारानी प्रिंस और उनकी पत्नी के इस अचानक ऐलान से काफी दुखी हैं। प्रिंस हैरी और मेगन को ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स का टाइटल मिला हुआ है।

महारानी के लिए भी थी खबर
शाही परिवार की जिंदगी को पिछले कई समय से कवर रहीं एनालिस्ट विक्टोरिया आर्बिटर की मानें तो महारानी के लिए भी यह एक खबर थी। प्रिंस हैरी और मेगन छह हफ्तों की छुट्टी के लिए कनाडा में थे। बकिंघम पैलेस की तरफ से इस पूरे मसले पर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है, 'ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स के साथ चर्चाएं अभी शुरुआती दौर में हैं। हम उनकी इस बात को समझते हैं कि दोनों एक अलग रास्ते पर जाना चाहते हैं लेकिन ये काफी जटिल मुद्दे हैं जिन्हें सुलझाने में समय लगेगा।' प्रिंस हैरी और मेगन दोनों ने ही इस मुद्दे पर अभी तक कोई भी टिप्पणी नहीं की है। दोनों की तरफ से जो सोशल मीडिया पोस्ट लिखी गई है, उसमें कहा गया है कि वे यूके और नॉर्थ अमेरिका में अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं।
प्रिंस हैरी और मेगन को लेकर ब्रिटिश मीडिया में कई तरह की खबरें आ रही थीं। पिछले वर्ष अक्टूबर में मेगन ने संडे न्यूजपेपर पर केस दर्ज कराया था। मेगन ने अखबार पर आरोप लगाया था कि उसने गैर-कानूनी तरीके से उनके पिता को लिखा एक निजी खत पब्लिश कर दिया है। हालांकि अखबार की तरफ से इन आरोपों से इनकार कर दिया गया था। प्रिंस हैरी ने इसी समय कहा कि ब्रिटिश मीडिया उनकी पत्नी के खिलाफ गलत अभियान चला रहा है। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन पिछले कई समय से अलग जिंदगी बिताने के बारे में सोच रहे थे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications