महारानी की मृत्यु के दिन आसमान में दिखा 'इंद्रधनुष',लोगों ने कहा,' God Save The Queen'
महारानी एलिजाबेथ के निधन की खबर सुनते ही लोग बकिंघम पैलेस के बाहर जमा होने लगे। ठीक उसी वक्त आसमान में इंद्रधनुष दिखा।
लंदन, 9 सितंबर : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth death) का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया। जैसे ही महारानी की मृत्यु की सूचना मिली, बकिंघम पैलेस के बाहर आसमान में लोगों ने इंद्रधनुष को निकलते देखा। शायद आसमान भी दुनिया की सबसे अच्छी महारानी को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहा हो। वैसे तो आसमान में इंद्रधनुष को देखकर लोग प्रफुल्लित हो जाते हैं लेकिन महारानी के निधन से लोग आसमान में सात रंगों को देखकर भी खुश नजर नहीं आ रहे थे।

आसमान में दिखा इंद्रधनुष
महारानी एलिजाबेथ के निधन की खबर सुनते ही लोग बकिंघम पैलेस के बाहर जमा होने लगे। ठीक उसी वक्त आसमान में इंद्रधनुष दिखा। यह इंद्रधनुष बकिंघम पैलेस के अलावा विंडसर कैसल, जहां संघ का झंडा उतारा गया था वहां एक साथ देखा गया। 21 अप्रैल 1926 को लंदन में एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी का जन्म हुआ था। वह ड्यूक और डचेस ऑफ यॉर्क की सबसे बड़ी संतान थीं। 1952 में एलिजाबेथ ने औपचारिक रूप से ब्रिटेन की सत्ता को संभाला था।

लोगों के आंसू नहीं थम रहे थे
बता दें कि, जब लंदन के आसमान में इंद्रधनुष को लोगों ने देखा तो बकिंघम पैलेस के बाहर आंसूओं की भीड़ ने एक साथ 'गॉड सेव द क्वीन' वाला गीत गाया। आसमान में इंद्रधनुष और नीचे जमीन का माहौल गमगीन हो चला था, क्योंकि जिन महारानी को लोग अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करते थे, वो उन्हें छोड़कर चली गई थीं। बकिंघम पैलेस के बाहर लोगों के आंखों से आसूं थमने का नाम नहीं ले रही थी। आंखों में आंसू के साथ गॉड सेव द क्वीन गाए जा रहे थे।

लोग ईश्वर से कर रहे थे प्रार्थना
बकिंघम पैलेस के बाहर भारी भीड़ जुटने के बावजूद एक महारानी की मृत्यु के कारण एक अजीब सी खामोशी छाई हुई थी। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। लोगों को उनकी मौत का विश्वास नहीं हो रहा था। लोग खड़े होकर अपनी महारानी को याद कर रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे लोगों के शरीर में सांसे तो चल रही हैं लेकिन प्राण गायब हैं। इतने वर्षों तक महारानी के प्यार और दुलार में पले-बढ़े लोगों के लिए यह असहनीय दर्द सहन नहीं हो रहा था।
Recommended Video

आसमान भी आज रो रहा है
आसमान भी शायद आज जोर-जोर से रोये जा रहा था। लोग बारिश में भीग रहे थे लेकिन उन्हें महारानी के अलावा और कुछ भी नहीं सूझ रहा था। भारी बारिश के बीच लोग बकिंघम पैलेस के बाहर इक्ट्ठा हुए थे। बस वे एक नजर अपनी महारानी के अंतिम दर्शन करना चाहते थे। कईयों को तो अभी तक ये विश्वास नहीं हो रहा है कि, महारानी अब उनके बीच नहीं रहीं। शाही परिवार ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक साइट पर एक बयान पोस्ट करते हुए कहा, 'महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। '
(Photo Credit: Twitter)












Click it and Unblock the Notifications