Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

FIFA World Cup 2022: भगोड़े जाकिर नाइक को FIFA में नहीं बुलाया, भारत की सख्ती के बाद कतर ने दी सफाई

फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) के दौरान विवादास्पद धार्मिक इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक (Islamist Zakir Naik) को बुलाने को लेकर भारत सरकार (Indian Govt.) की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ( Zakir Naik) को FIFA वर्ल्ड कप में बुलाने से कतर (Qatar) ने साफ इनकार कर दिया है। पहले ऐसी खबरें आई थी कि जाकिर को कतर ने दोहा विश्व कप के उद्घाटन में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। कतर ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से भारत को सूचित किया है कि जाकिर नाइक को इसके लिए कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं दिया गया था। कतर का दावा है कि भारत के साथ उनके रिश्तों को जानबुझकर खराब करने के इरादे से कोई तीसरा देश इस तरह की अफवाह फैला रहा है।

Recommended Video

    FIFA WC 2022: कतर ने जाकिर नाइक को बुलाया, BJP नेता ने की भारतीयों से बहिष्कार की अपील
    भारत की सख्ती के बाद कतर ने दी सफाई

    भारत की सख्ती के बाद कतर ने दी सफाई

    इस संबंध में भारत की ओर से भी दोहा को संदेश भेजे जाने के बाद कतर की प्रतिक्रिया आई है। मोदी सरकार ने साफ कर दिया था कि अगर जाकिर नाइक को औपचारिक रूप से वीवीआईपी बॉक्स में भव्य उद्घाटन समारोह देखने के लिए बुलाया गया है, तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की यात्रा को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

    नाइक FIFA स्टेडियम के आसपास कहीं भी नजर नहीं आया

    नाइक FIFA स्टेडियम के आसपास कहीं भी नजर नहीं आया

    उपराष्ट्रपति धनखड़ 20 नवंबर को कतर में कार्यक्रम में शामिल हुए और अगले दिन लौट आए। हालांकि,खबरें हैं कि नाइक FIFA स्टेडियम के आसपास कहीं भी नजर नहीं आया था।

    भगोड़े जाकिर नाइक की तलाश

    भगोड़े जाकिर नाइक की तलाश

    जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और भड़काऊ भाषणों के जरिए चरमपंथ को बढ़ावा देने के आरोप हैं। भारत को 2016 से उसकी तलाश है। मार्च 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नाइक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को UAPA के तहत गैरकानूनी घोषित कर दिया था। साथ ही 5 साल का प्रतिबंध भी लगाया गया था। वहीं, खबर है कि जाकिर नाइक मलेशिया में रह रहा है।

    दिल्ली दंगों में नाइक की भूमिक

    दिल्ली दंगों में नाइक की भूमिक

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगों में जाकिर नाइक की भूमिका थी। इसके बाद भारत ने मलेशिया के सामने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध भी किया था। फिलहाल, भारत इंटरपोल की तरफ से नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की कोशिश में है। बता दें कि हेट स्पीच को लेकर कनाडा और ब्रिटेन ने जाकिर नाइक पर प्रतिबंध लगाए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+