फीफा विश्वकप: कतर में नहीं बिकेगी शराब, सभी दुकानें बंद करने का आदेश, लोगों की इस हरकत पर फैसला

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए कतर में शराब की दुकानें खुली थीं, लेकिन अब अचानक इन्हें अलग जगहों पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है।

रविवार से कतर में फीफा विश्वकप की शुरुआत हो रही है। खेलों की दुनिया में ओलंपिक के बाद सबसे बड़े इस आयोजन का हिस्सा बनने पूरी दुनिया से लोग पहुंच रहे हैं। ऐसा अनुमान है इसे देखने 10 लाख से अधिक लोग कतर पहुंचेंगे। ऐसे में विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए शहर में शराब की दुकानें खुली थीं, लेकिन अब अचानक इन्हें अलग जगहों पर शिफ्ट करने का फैसला किया गया है। फीफा और विश्वकप के विशेष प्रायोजक बडवाइजर ने इसकी पुष्टि की है।

बडवाइजर विश्वकप की प्रायोजक कंपनी

बडवाइजर विश्वकप की प्रायोजक कंपनी

2010 में कतर को फीफा विश्वकप का आयोजन करने की जिम्मेदारी मिली थी। इस दौरान कतर में शराब बेचने को लेकर कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। फीफा विश्वकप-2022 के आयोजन में एक विश्वप्रसिद्ध बीयर कंपनी बडवाइडर सबसे बड़ी स्पॉन्सर है। बडवाइजर ने इसके लिए करीब 610 करोड़ रुपये चुकाए हैं। लेकिन अब फीफा से कहा गया है कि स्टेडियमों के आसपास दिखने वाले अल्कोहल स्टालों को कम दिखाई देने वाले स्थानों पर ले जाया जाए। ऐसे में कपनी को अचानक कतर सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से समस्या हो गई है।

कतर ने शराब को लेकर दी थी ढ़ील

कतर ने शराब को लेकर दी थी ढ़ील

हालांकि कतर के अधिकारियों का कहना है कि कतर में शराब पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन इसे भीड़भाड़ वाले इलाकों से अलग बेचा जाएगा। यह कई बार और होटलों में मिलता रहेगा लेकिन स्टेडियम के अंदर इसे पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दरअसल कतर में पहली बार इतनी बड़ी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। ऐसे में कतर ने कुछ कड़े कानूनों में ढ़ील दी थी ताकि यहां आने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो। लेकिन अब सरकार को चिंता सता रही है कि इतनी बड़ी आबादी के स्टेडियम में शराब पीने से स्थानीय आबादी को दिक्कत हो सकती है, और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

बडवाइजर को कमाई घटने की चिंता

बडवाइजर को कमाई घटने की चिंता

ऐसा कहा जाता है कि कतर में, बीयर की औसत कीमत 11 डॉलर प्रति पीस है। नए नियम से बइवाजइर के उत्पादों कि ब्रिक्री कम होगी साथ ही कंपनी की ब्राडिंग पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में कतर सरकार के स्टेडियम में बीयर बैन के फैसले से बडवाइजर को अपनी कमाई प्रभावित होने को लेकर चिंता सताने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे फीफा संग बीयर कंपनी के संबंध भी बुरे हो सकते हैं। इस बीच फीफा का कहना है कि स्टेडियम में शराब पीने का प्रतिबंध मैच के चलने तक ही लागू है। मैच शुरू होने से पहले और मैच खत्म होने के बाद दर्शक इसका आनंद उठा सकते हैं।

पहली बार मुस्लिम देश में हो रहा विश्वकप

पहली बार मुस्लिम देश में हो रहा विश्वकप

किसी मुस्लिम देश में पहली बार विश्वकप का आयोजन हो रहा है। ऐसे में शराब पर इस विवाद ने भविष्य में किसी मुस्लिम देश में ऐसे बड़े आयोजनों के आयोजन को लेकर सवालिया निशान लग गए हैं। कतर में सार्वजनिक रूप से शराब पीने या नशे में और 'बदमाशी' करने की अनुमति नहीं है। कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने इस महीने की शुरुआत में शराब पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पीने की उम्मीद रखने वालों के लिए देश में अलग जोन बने हुए हैं। वे चाहेंगे कि दर्शक आएं और फुटबॉल के साथ कतर की संस्कृति और अनुभव का आनंद लें। स्टेडियम में शराब किसी कीमत पर नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+