Tamim bin Hamad Al Thani Family: 13 बच्चों के बाप हैं कतर के शेख तमीम, जानें कितनी पत्नियों का दिल पर राज?
Qatar Amir Tamim Bin Hamad Al Thani Family Tree, Wives: कतर के शासक, अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। कतर के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले शेख तमीम भारत और कतर के रिश्तों को और मजबूती देंगे। खास बात यह है कि शेख तमीम बिन हमद अल थानी अरबपति होने के साथ-साथ 13 बच्चों के पिता भी हैं।
शेख की राजनीतिक जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी लाइफ भी काफी दिलचस्प है। उनकी तीन पत्नियां हैं, और उनका शाही परिवार दुनियाभर में अपनी शान-ओ-शौकत के लिए मशहूर है। आइए, जानते हैं उनके परिवार के बारे में सबकुछ...

Qatar Amir Al Thani Three Wives: शेख तमीम की तीन शादियां और उनका परिवार
पहली पत्नी: शेखा जवाहर बिन्त हमद अल थानी (Sheikha Jawaher bint Hamad Al Thani)
- शेख तमीम ने 8 जनवरी 2005 को अपनी पहली शादी शेखा जवाहर बिन्त हमद अल थानी से की। वे कतर के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता एक पूर्व मंत्री रह चुके हैं।
इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए:
- शेखा अल मायासा (2006)
- शेख हमद (2008)
- शेखा आयशा (2010)
- शेख जसीम (2012)
शेखा जवाहर अपनी सादगी और रॉयल लुक के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर डिजाइनर ब्रांड डायर और वैलेंटिनो के आउटफिट्स में नजर आती हैं और ब्रिटिश शाही परिवार के समारोहों में भी शामिल हो चुकी हैं।
दूसरी पत्नी: शेखा अनौद बिन्त मना अल हाजरी (Sheikha Al-Anoud bint Mana Al Hajri)
- 3 मार्च 2009 को शेख तमीम ने दूसरी शादी शेखा अनौद बिन्त मना अल हाजरी से की। वे भी कतर के एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं। उनके पिता जॉर्डन में कतर के राजदूत थे।
इस शादी से उन्हें पांच बच्चे हुए:
- शेखा नायला (2010)
- शेख अब्दुल्ला (2012)
- शेखा रोधा (2014)
- शेख अलकाका (2015)
- शेखा मोज़ा (2018)
शेखा अनौद तुर्की में दुनिया के सबसे महंगे घर एर्बिलगिनलर यालिसी की मालकिन हैं।

तीसरी पत्नी: शेखा नूरा बिन्त हथल अल दोसारी (Sheikha Noora bint Hathal Al Dosari)
- 8 जनवरी 2014 को शेख तमीम ने तीसरी शादी शेखा नूरा बिन्त हथल अल दोसारी से की।
इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए:
- शेख जोआन (2015)
- शेख मोहम्मद (2017)
- शेख फहाद (2018)
- शेखा हिंद (2020)
शेखा नूरा अपने पति के साथ कई अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर गई हैं। वे फरवरी 2023 में शेख तमीम के साथ स्पेन की आधिकारिक यात्रा पर भी गई थीं।
शाही परिवार का जीवन और गोपनीयता
शेख तमीम और उनका परिवार आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आता है। हालांकि, उनकी पत्नियां और बच्चे कई बार अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।
शाही परिवार कतर के कई महलों में रहता है, जिनमें से कुछ सोने से सजे हुए हैं। उनके पास 500 से ज्यादा गाड़ियां, प्राइवेट एयरलाइन, महंगी यॉट और फुटबॉल क्लब भी हैं।
क्यों है कतर का शाही परिवार खास?
- शेख तमीम के 13 बच्चे हैं, जिनमें 7 बेटे और 6 बेटियां हैं।
- उनकी पत्नियां दुनियाभर के रॉयल इवेंट्स और फैशन शो में शामिल होती हैं।
- कतर के शाही परिवार के पास 28 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है।
- वे दुनिया के सबसे महंगे घरों और गाड़ियों के मालिक हैं।
शेख तमीम का शाही परिवार सिर्फ कतर ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए मशहूर है।












Click it and Unblock the Notifications