कंदील बलोच की जबरदस्ती हुई थी शादी, हुआ था शोषण!

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों और फोटो की वजह से सोशल मीडिया की दूसरी पूनम पांडे कहलाने वाली कंदील बलोच इस तरह से दुनिया छोड़कर चली जायेंगी ये किसी ने नहीं सोचा था।

Qandeel Baloch Killed By Brother In Multan: She married three men, not two, claims ex-husband

हाल ही में कंदील की दो शादियों वाली बात सामने आयी थी जिसके बारे में कंदील ने कहा था कि उन्होंने मजबूरी में आकर ये शादी की थी। मालूम हो कि शादी की बात तब सामने आयी थी जब एक टीवी शो के दौरान आशिक हुसैन नाम के एक व्यक्ति ने कंदील का पति और उसके बच्चे का बाप होने का दावा किया था।

कंदील ने स्वीकारी थी शादी की बात

जिसके बाद कंदील ने एक टीवी इंटरव्यू में शादी की बात मान ली थी और कुछ चौंकाने वाली बातें कही थीं। कंदील ने कहा था कि मुझे शुरू से ही दबाया गया है। मैं लाइफ में आगे बढ़ना चाहती थी, पढ़ना चाहती थी लेकिन मुझे हमेशा दबा कर रखा गया। साल 2008 मेरी जबरदस्ती शादी कर दी गई थी।

कंदील ने पति पर लगााया था शोषण का आरोप

शादी के बाद भी मैं सुखी नहीं रही। आशिक हुसैन ने मुझे दो सालों तक काफी मारा-पीटा, यहां तक कि बेटे के जन्म के बाद भी मेरा शोषण किया गया। इसलिए मैं एक दिन अपने बेटे को लेकर घर से भाग गई लेकिन इस चक्कर में मेरे बेटे की तबियत बिगड़ गई। मेरे पास पैसे नहीं थे इसलिए मुझे अपने बेटे की कस्टडी हुसैन को देनी पड़ी। मेरा रिश्ता साल 2010 में टूटा।

कंदील और हुसैन का तलाक

मेरा और हुसैन का तलाक हो चुका है और अब मेरा उससे कोई वास्ता नहीं है लेकिन हुसैन ने इन सारी बातों से इंकार कर दिया। उसने कहा कि कंदील से उनकी लव-मैरज थी लेकिन कंदील को उससे पैसे की डिमांड थी, वो कार, बंग्ला चाहती थी। वो उसकी आवश्यकताएं पूरी नहीं कर पाया इसलिए उनका रिश्ता टूटा।

पति ने कहा कि कंदील को चाहिए था केवल पैसा

कंदील को मॉडल बनना था इसलिए वो अपने बेटे को साथ नहीं रखना चाहती थी इसलिए बेटे की कस्टडी उसे मिली। हुसैन ने दावा किया था कि कंदील ने उसके अलावा दो और शादी की थी लेकिन उसकी पैसों की इच्छा के खातिर वो शादियां भी टूट गई।

अनसुलझे सवालों का जवाब कभी नहीं मिल पायेगा

अब क्या सच है और क्या झूठ..ये तो कंदील ही जानती थींं। हो सकता है कि उनकी मौत के राज पर से पर्दा जरूर उठ जाये लेकिन मात्र 26 साल में असमय दुनिया को अलविदा कहने वाली कंदील की लाइफ के अनसुलझे सवालों के जवाब शायद अब कभी नहीं मिल पायेंगे।

-
कंदील बलोच की जबरदस्ती हुई थी शादी, हुआ था शोषण!

कंदील बलोच की जबरदस्ती हुई थी शादी, हुआ था शोषण!

-
-
-
-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+