OMG! सबके सामने ट्रंप ने पुतिन को किस कर डाला

वाशिंगटन। रिपब्लिकन लीडर डोनाल्‍ड ट्रंप रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍ल्‍ादीमिर पुतिन की कई मौकों पर तारीफ कर चुके हैं। लेकिन पिछले दिनों जो कुछ हुआ है उसे सुनकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे। ईस्‍टर्न यूरोपियन देश लिथुनिया में दोनों नेताओं की एक-दूसरे को किस करने की खबरों ने खलबली मचाकर रख दी है।


कलाकारी की कलाकारी

चौंकिए मत लिथुनिया के आर्टिस्‍ट मिनादाउगास बोनानानू ने राजधानी विलिनियस के एक रेस्‍टोरेंट की दीवार पर दरअसल ट्रंप और पुतिन की एक दूसरे को किस करती हुई एक पेटिंग बनाई है।

इस रेस्‍टोरेंट के बाहर से निकलने वाले तमाम लोगों की नजरें जब इस तस्‍वीर पर पड़ती हैं तो वह एकटक इसे निहारते रहते हैं।

तारीफ से लोगों को किया हैरान

ट्रंप ने अपनी एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि अमेरिका में पुतिन के जैसा कोई भी ताकतवर नेता नहीं हैं। वहीं ट्रंप के इस बयान के बाद पुतिन ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी। अमेरिका और रूस की तनातनी के बीच दोनों देशों के पॉपुलर लीडर्स का एक दूसरे की इस तरह से तारीफ करना कई लोगों को हैरान कर गया था।

बर्लिन की एक पेटिंग से मिली प्रेरणा

कई लोगों ने इस तस्वीर की तुलना, नब्बे के दशक की ऐसी ही चर्चित तस्वीर से की है जिसमें रूस के प्राइम मिनिस्‍टर लियोनिद ब्रेझनेव और पूर्वी जर्मनी के चांसलर एरिक होनेकर को, एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाया गया था। वह तस्वीर रूस के कलाकार दिमित्री व्रूबेल ने बनाई थी जिसे 1990 में बर्लिन की दीवार के एक हिस्से में पेंट किया गया था। लिथुनिया के आर्टिस्‍ट बोनानानू ने बर्लिन की उसी तस्‍वीरे से इंस्‍पायर होते हुए यह पेंटिंग बनाई और जमकर तारीफ बटोरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+