12 वर्ष की बच्‍ची का पुतिन से सवाल, टर्की और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति डूबेंगे तो किसे बचाएंगे

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन पिछले दिनों अपने टेलीविजन शो में फोन के जरिए जनता के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी शो में एक ऐसा आया जो न तो किसी फॉरेन पॉलिसी के एक्‍सपर्ट ने पूछा था और न ही किसी रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने। बल्कि यह सवाल पूछा था एक 12 वर्ष की बच्‍ची ने जो कि पुतिन के टर्की और यूक्रेन के साथ संबंधों में तनातनी से जुड़ा था।

Puti-asked-by-a-12-year-old-girl

किसकी जान बचाएंगे पुतिन

इस शो के लिए राष्‍ट्रपति प‍ुतिन के पास एक मिलियन से भी ज्‍यादा सवाल आए थे जो आर्थिक परेशानियों से लेकर सीरिया और यूक्रेन तक से जुड़े थे।

63 वर्षीय पुतिन उस समय होंठों पर अपनी हंसी और आंखों में अपनी चमक को छिपा नहीं सके जब 12 वर्ष की बच्‍ची का सवाल आया।

आज तक रूस ने संभालकर रखी है अपने एक नेता की लाश

इस बच्‍ची ने उनसे पूछा कि अगर टर्की राष्‍ट्रपति रेसेप तायिप एरडोगान और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति पेत्रो पोरोशेनेको डूब रहे हों तो पुतिन पहले किसे बचाएंगे?

क्‍या था पुतिन का जवाब

पुतिन ने इस पर जवाब दिया कि वह दोनों में से किसी की भी जान नहीं बचाएंगे। पुतिन ने बच्‍ची को दिए जवाब में आगे कहा कि अगर किसी ने फैसला कर लिया हो कि उसे डूबना ही है तो फिर उसकी जान बचाना असंभव हो जाता है।

उन्‍होंने यह भी कहा कि लेकिन इसके बावजूद वह दोस्‍त के तौर पर अपना हाथ मदद के लिए आगे बढ़ाएंगे लेकिन यह सिर्फ साथी पर निर्भर है कि वह उनकी मदद लेना चाहता है या नहीं।

कौन था 'रशियन रैंबो' लेफ्टिनेंट एलेंक्जेंडर

हर वर्ष पुतिन होते हैं जनता से मुखातिब

राष्‍ट्रपति पुतिन हर वर्ष टेलीविजन पर आकर फोन कॉल्‍स के जरिए जनता के सवालों का जवाब देते हैं। यह सवाल उनकी विदेश नीति, अर्थव्‍यवस्‍था, रक्षा नीति और कई अहम क्षेत्रों से जुड़े होते हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो राष्‍ट्रपति पुतिन इस शो के जरिए जनता के बीच अपनी छवि को हर वर्ष मजबूत करने की कोशिशों में लगे रहते हैं। वह काफी हद तक इसमें सफल भी होते हैं।

विशेषज्ञों की राय में अब पुतिन की छवि रूस में एक ऐसे नेता की बन चुकी है जो अपने देश को विदेशी खतरों से बचाता है और देशवासियों की जरूरतों को भी पूरा कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+