क्या यूक्रेन में जंग खत्म हो जाएगी! अनाज के निर्यात पर पुतिन का बड़ा बयान, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ बातचीत की। 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद पुतिन की पहली विदेश यात्रा है।
तेहरान, 20 जुलाई : यूक्रेन में जंग को लेकर अमेरिका समेत पश्चिमी देश रूस के खिलाफ हो गए है। उन्होंने मास्को पर अब तक न जाने कितने आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इसे रूस के खिलाफ आर्थिक युद्ध करार दिया है। राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार सोवियत संघ का सदस्य रहे देशों के बाहर ईरान की यात्रा की। पुतिन की यह यात्रा ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन हाल ही में अपने पश्चिम एशिया के दौरे से लौटे हैं। पुतिन ने ईरान दौरे के क्रम में देशे के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात की। इस दौरान पुतिन ने ईरान के साथ ड्रोन की डिलीवरी पर चर्चा नहीं की है। इसकी जानकारी क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने दी। वहीं, पुतिन ने तेहरान की यात्रा के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ पहली मुलाकात भी की। इसमें दोनों के बीच एक समझौते पर चर्चा हुई। इस दौरान पुतिन ने ईरान में त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में यूक्रेन और रूस पर लगाए प्रतिबंधों पर खुलकर चर्चा की।

महत्वपूर्ण बैठक, यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने दौरे के क्रम में ईरान में बैठकें कीं। बैठक में यूक्रेन जंग के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा हुई। रूस के लिए इस वक्त अमेरिका और यूरोप चुनौती पेश कर रहे हैं, इसको लेकर भी पुतिन ने ईरान के नेताओं के साथ गंभीर चर्चा की । उन्होंने ऐसे वक्त में क्षेत्रीय राष्ट्रों के संबंधों को और मजबूत करने की बात कही है।

पुतिन ने त्रिपक्षीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कही बड़ी बात
पुतिन ईरान में त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद कहा कि, मॉस्को से अनाज के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ एक समझौता हुआ है और किसी ने इस पर आपत्ति नहीं की है। "शुरुआत में हमने इस मुद्दे को इस तरह रखा कि यह एक पैकेज समाधान होना चाहिए। विशेष रूप से, हम यूक्रेनी अनाज के निर्यात की सुविधा प्रदान करेंगे, लेकिन हम मानते हैं कि रूसी अनाज के हवाई शिपमेंट से संबंधित सभी प्रतिबंधों को माफ कर दिया जाएगा।

पुतिन ने कहा, हम तैयार हैं..
स्पुतनिक न्यूज एजेंसी के हवाले से उन्होंने आगे कहा, "मूल रूप से, हम अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ इस पर सहमत हुए थे। और इसे पैकेज समाधान बनाने का प्रयास करने के बाद, हमारे अमेरिकी भागीदारों सहित अब तक किसी ने भी आपत्ति नहीं की है।"राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय खाद्य बाजारों की स्थिति में सुधार के लिए सभी प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी। जैसा कि आप जानते हैं, विश्व बाजार में रूसी उर्वरकों की आपूर्ति पर प्रतिबंध अमेरिकियों द्वारा हटा दिया गया है, वास्तव में हटा लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि रूसी अनाज के निर्यात के साथ भी ऐसा ही होगा यदि वे ईमानदारी से स्थिति में सुधार करना चाहते हैं। पुतिन ने कहा हम पहले से ही तैयार हैं। हमारे पास 30 मिलियन (टन) अनाज की निर्यात क्षमता है, और इस साल यह (50 मिलियन टन) तक पहुंच जाएगा।

यूक्रेन पर लगाए समझौतों से पीछे हटने का आरोप
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के साथ अपनी संभावित बैठक के बारे में एक सवाल के जवाब में, पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने समझौतों को लागू करने से इनकार कर दिया था और अब ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि, कीव के अधिकारियों ने समझौतों को लागू करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि, आज भी कीव के अधिकारियों को ऐसी कोई इच्छा नहीं दिखती है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात
रूस के राष्ट्रपति ने इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा की। वहीं, मॉस्को के सहयोगी यूरी उशाको के अनुसार, तेहरान के साथ मास्को की बैठक में द्विपक्षीय सहयोग के मुख्य पहलुओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है, जिसमें ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर संयुक्त व्यापक कार्य योजना के आसपास की वर्तमान स्थिति शामिल है।

पुतिन ने ईरान में ड्रोन की डिलीवरी पर चर्चा नहीं की
बता दें कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ ड्रोन की डिलीवरी पर चर्चा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स में पहले कहा गया था कि ईरानी सरकार हथियारों से लैस ड्रोन समेत हजारों ड्रोन रूस को सप्लाई करने की तैयारी कर रही है। क्रेमलिन के सहयोगी ने आगे कहा कि उन्होंने सर्वोच्च नेता के साथ वैचारिक मुद्दों पर चर्चा की है। साथ ही ही कहा कि सामान्य तौर पर दुनिया की स्थिति और द्विपक्षीय संबंध पर बातचीत हुई।

तुर्की के राष्ट्रपति से मुलाकात
पुतिन ने तेहरान की यात्रा के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ पहली मुलाकात भी की। इसमें दोनों के बीच एक समझौते पर चर्चा हुई, जो यूक्रेन के काला सागर से अनाज के निर्यात के साथ-साथ सीरिया में शांति वार्ता को फिर से शुरू करने को लेकर है। पुतिन ने यूक्रेन से अनाज के निर्यात पर बातचीत में मध्यस्थता के लिए एर्दोगन को धन्यवाद दिया। तेहरान में बैठक के दौरान पुतिन ने एर्दोगन से कहा, मैं आपके मध्यस्थता प्रयासों के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। इस मुद्दे का अभी कोई हल नहीं हुआ है लेकिन प्रगति जरूर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications